JP University UG Admission 2026-30: 1st Merit List Out, BA, B.Sc और B.Com में एडमिशन शुरू, यहां देखें पूरी जानकारी

JP University UG Admission 2026-30: नमस्कार दोस्तों स्वागत है आप सभी को एक और नए आर्टिकल में अगर आप इंटर (12वीं) पास कर चुके हैं और स्नातक (Graduation) में नामांकन लेना चाहते हैं, तो आपके लिए बड़ी खबर है। जय प्रकाश विश्वविद्यालय (Jai Prakash University – JPU), छपरा ने शैक्षणिक सत्र 2026-30 के लिए बीए, बीएससी और बीकॉम में नामांकन प्रक्रिया शुरू कर दी है। विश्वविद्यालय द्वारा प्रथम मेरिट सूची (1st Merit List) जारी कर दी गई है और चयनित विद्यार्थियों का नामांकन संबंधित कॉलेजों में शुरू हो चुका है।

इस लेख में हम आपको JP University UG Admission 2026-30 से जुड़ी सभी महत्वपूर्ण जानकारी जैसे आवेदन तिथि, मेरिट लिस्ट, आवश्यक दस्तावेज, चयन प्रक्रिया और एडमिशन प्रक्रिया के बारे में विस्तार से बताने वाले हैं।

JP University UG Admission 2026-30

JP University UG Admission 2026-30 : Overview

विवरण जानकारी
विश्वविद्यालय का नाम जय प्रकाश विश्वविद्यालय (JPU)
स्थान छपरा, बिहार
स्थापना वर्ष 1990
शैक्षणिक सत्र 2026-30
कोर्स B.A, B.Sc, B.Com
कार्यक्रम 4 वर्षीय स्नातक पाठ्यक्रम
सिस्टम CBCS (Choice Based Credit System)
आवेदन का माध्यम ऑनलाइन
आवेदन प्रारंभ 16 मई 2026
आवेदन की अंतिम तिथि 10 जून 2026
प्रथम मेरिट सूची जारी
1st Merit List जारी होने की तिथि 22 जून 2026
चयन प्रक्रिया 12वीं के अंकों के आधार पर
आवेदन शुल्क ₹500 (लगभग)
आधिकारिक वेबसाइट www.jpv.ac.in

JP University UG 1st Merit List 2026 Out

जय प्रकाश विश्वविद्यालय द्वारा 22 जून 2026 को प्रथम मेरिट सूची जारी कर दी गई है। जिन अभ्यर्थियों ने ऑनलाइन आवेदन किया था, वे आधिकारिक वेबसाइट पर जाकर अपना मेरिट स्टेटस देख सकते हैं।

यदि किसी छात्र का नाम प्रथम मेरिट सूची में नहीं आया है तो उन्हें परेशान होने की आवश्यकता नहीं है, क्योंकि विश्वविद्यालय द्वारा दूसरी एवं तीसरी मेरिट सूची भी जारी की जाएगी।

JP University UG Admission 2026 के लिए उपलब्ध कोर्स

जय प्रकाश विश्वविद्यालय के अंतर्गत निम्नलिखित चार वर्षीय स्नातक पाठ्यक्रमों में नामांकन लिया जा रहा है

  • Bachelor of Arts (B.A)
  • Bachelor of Science (B.Sc)
  • Bachelor of Commerce (B.Com)

विश्वविद्यालय के अंतर्गत सरकारी एवं संबद्ध निजी कॉलेजों में प्रवेश की सुविधा उपलब्ध है।

JP University UG Admission 2026 Selection Process

JP University में एडमिशन पूरी तरह मेरिट के आधार पर किया जाता है। इसके लिए किसी प्रकार की प्रवेश परीक्षा आयोजित नहीं की जाती है। विद्यार्थियों का चयन इंटरमीडिएट (12वीं) में प्राप्त अंकों के आधार पर किया जाता है।

यदि आपका नाम मेरिट सूची में शामिल है, तो आपको निर्धारित तिथि के अंदर आवंटित कॉलेज में जाकर नामांकन करवाना होगा।

JP University UG Admission 2026 1st Merit list कैसे चेक करें ?

यदि आपका नाम प्रथम मेरिट सूची में शामिल है, तो नीचे दिए गए चरणों का पालन करें –

  • सबसे पहले JP University की आधिकारिक वेबसाइट पर जाएं।
  • UG Admission 2026-30 Merit List” वाले लिंक पर क्लिक करें।
  • अपने Application Number और अन्य आवश्यक जानकारी दर्ज करें।
  • मेरिट सूची में अपना नाम और आवंटित कॉलेज की जानकारी देखें।
  • आवश्यक दस्तावेजों के साथ संबंधित कॉलेज में जाकर निर्धारित शुल्क जमा करें।
  • सफलतापूर्वक आपका नामांकन पूरा हो जाएगा।

JP University UG Admission 2026 के लिए आवश्यक दस्तावेज

नामांकन के समय निम्नलिखित दस्तावेजों की आवश्यकता होगी

  • 10वीं की मार्कशीट एवं प्रमाण पत्र
  • 12वीं की मार्कशीट
  • कॉलेज लिविंग सर्टिफिकेट (CLC)
  • माइग्रेशन सर्टिफिकेट (यदि लागू हो)
  • आधार कार्ड
  • पासपोर्ट साइज फोटो
  • जाति प्रमाण पत्र (यदि लागू हो)
  • निवास प्रमाण पत्र
  • आय प्रमाण पत्र
  • आवेदन फॉर्म की प्रिंट कॉपी

निष्कर्ष (Conclusion)

JP University UG Admission 2026-30 के लिए प्रथम मेरिट सूची जारी कर दी गई है। जिन विद्यार्थियों का नाम मेरिट सूची में शामिल हुआ है, वे समय पर संबंधित कॉलेज में जाकर अपना नामांकन अवश्य पूरा करें। वहीं जिन छात्रों का नाम पहली सूची में नहीं आया है, वे आगामी दूसरी मेरिट सूची का इंतजार कर सकते हैं यदि आप JP University BA, B.Sc और B.Com Admission 2026 से जुड़ी हर नई अपडेट सबसे पहले पाना चाहते हैं, तो आधिकारिक वेबसाइट पर नियमित रूप से विजिट करते रहें।

Some Important Links 

Download 1st Merit List Link 1 II Link 2
Candidate Login Click Here
Official Website Click Here
WhatsApp Join Now
Home Page Click Here

BRABU UG Admission 2nd Merit List 2026 Out: दूसरी मेरिट लिस्ट जारी, यहां से करें डाउनलोड और एडमिशन

LNMU UG 1st Semester Result 2026 (Session 2025-29) Out – Check LNMU Sem 1 Result @lnmu.ac.in

BRABU UG 1st Semester Result 2026 (2025–29) Out – BA, BSc, BCom Result Download @brabu.net

CUET UG Result 2026 Released: Score Card Download Link, Result Check,Download@cuet.nta.nic.in

Bihar BEd Result 2026 Released: Scorecard Download, Merit List, Counselling Process & Direct Link

 

🔻हमारे सोशल मीडिया अकाउंट से जुड़े🔻

WhatsApp Gr.  Telegram Gr.
Facebook Page Instagram Page
Download App YouTube Channel

Leave a Comment