BSEB 11th Admission Required Documents 2026 – 11वीं में स्कूल/कॉलेज में दाखिला लेते समय, लगेगा 10 महत्पूर्वण दस्तावेज! @ofssbihar.net

BSEB 11th Admission Required Documents 2026 – नमस्कार दोस्तों, बिहार बोर्ड के छात्र जो 10वीं की परीक्षा पास कर चुके हैं, उनके लिए अब इंटर यानी 11वीं कक्षा में एडमिशन का समय आ गया है। OFSS Bihar के माध्यम से बिहार के सभी 10+2 स्कूल में 11वीं एडमिशन की प्रक्रिया शुरू हो चुकी है।

इस लेख में हम जानेंगे कि 11वीं में एडमिशन के लिए कौन-कौन से दस्तावेज जरूरी होते हैं, मेरिट लिस्ट कैसे डाउनलोड करें, और नामांकन की पूरी प्रक्रिया क्या है। इसलिए विद्यार्थियों से अनुरोध हैं, लेख को ध्यान पूर्वक शुरू से अंत तक पढ़े…..

BSEB 11th Admission Required Documents

BSEB 11th Admission Required Documents – Quick Highlights

बिंदु विवरण
पोर्टल का नाम OFSS Bihar (Online Facilitation System For Students)
एडमिशन क्लास इंटरमीडिएट (11वीं कक्षा)
बोर्ड बिहार विद्यालय परीक्षा समिति, पटना (BSEB, Patna)
ऑफिशियल वेबसाइट www.ofssbihar.net
मेरिट लिस्ट जारी होने की तिथि
  • Soon 🔜
नामांकन की प्रक्रिया चयनित स्कूल/कॉलेज में ऑफलाइन

OFSS Bihar Inter Merit List 2026 कैसे डाउनलोड करें?

बिहार बोर्ड की ओर से इंटर एडमिशन की पहली, दूसरी और तीसरी मेरिट लिस्ट ऑफिशियल वेबसाइट पर जारी की जाती है। इसे डाउनलोड करने के लिए नीचे दिए गए आसान स्टेप्स को फॉलो करें:

  • सबसे पहले www.ofssbihar.net वेबसाइट पर जाएं। Ofssbihar.net
  • होमपेज पर “Please Click Here to Download your Intimation letter” बटन पर क्लिक करें।  अब नया पेज ओपन होगा, जो इस प्रकार होगा – OFSS Bihar Inter Merit List 2025
  • अपना Barcode Number और Mobile Number डालें।
  • यहां “Download Intimation Letter” का विकल्प मिलेगा – उस पर क्लिक करें। अब आपका मेरिट लिस्ट दिख जाएगा, जो इसपर होगा – OFSS Bihar Inter Merit List 2025
  • अंत में PDF डाउनलोड करें और प्रिंट निकाल लें।

👉 इसी पत्र को लेकर आपको चयनित स्कूल/कॉलेज में नामांकन के लिए जाना होगा।

BSEB 11th Admission 2026 – स्कूल/कॉलेज में नामांकन कैसे करें?

एक बार जब आप मेरिट लिस्ट में चयनित हो जाते हैं, तो आपको तय समय के भीतर संबंधित कॉलेज/स्कूल में जाकर नामांकन कराना होता है।

नामांकन की प्रक्रिया –

  • चयनित संस्थान में जाएं (जिसका नाम मेरिट लिस्ट में है)।
  • अपना इंटिमेशन लेटर, सभी जरूरी दस्तावेज, और पासपोर्ट साइज फोटो लेकर जाएं।
  • कॉलेज में उपलब्ध नामांकन फॉर्म भरें।
  • मांगी गई फीस जमा करें (ऑनलाइन/ऑफलाइन)।
  • कॉलेज द्वारा डॉक्यूमेंट वेरिफिकेशन किया जाएगा।

सफलतापूर्वक वेरिफिकेशन के बाद, आपका एडमिशन कंफर्म हो जाएगा।

11वीं में एडमिशन के लिए जरूरी दस्तावेज (BSEB 11th Admission Required Documents 2026)

अगर आप इंटर एडमिशन के लिए चयनित हो चुके हैं, तो नीचे दिए गए दस्तावेजों को जरूर अपने साथ लेकर जाएं:

जरूरी दस्तावेजों की सूची:

  1. इंटिमेशन लेटर (Intimation Letter) – OFSS पोर्टल से डाउनलोड किया गया।
  2. मैट्रिक का मार्कशीट और सर्टिफिकेट – दोनों की फोटोकॉपी और ओरिजिनल।
  3. पासपोर्ट साइज फोटो – 4 से 6 फोटो (हाल ही में खींची गई)।
  4. स्कूल लीविंग सर्टिफिकेट (SLC) या ट्रांसफर सर्टिफिकेट।
  5. कैरेक्टर सर्टिफिकेट (Character Certificate) – पुराने स्कूल से।
  6. आधार कार्ड की फोटो कॉपी।
  7. मोबाइल नंबरईमेल आईडी
  8. अपार आईडी कार्ड फोटो कॉपी (अनिवार्य)
  9. बैंक पासबुक की कॉपी – छात्रवृत्ति या भविष्य के स्कॉलरशिप के लिए।
  10. OFSS Common Application Form (CAF) की प्रति।

नेसार सर की सलाह: सभी दस्तावेजों की 2-3 फोटोकॉपी पहले से तैयार रखें, जिससे नामांकन के समय आपको परेशानी न हो।

Slide-Up Process क्या होता है?

अगर आपको पहली मेरिट लिस्ट में पसंद का कॉलेज नहीं मिला है तो आप Slide-Up Option का उपयोग कर सकते हैं।

Slide-Up Ka Matlab:

  • यदि आपने फॉर्म भरते समय 10 कॉलेज/स्कूल ऑप्शन दिए थे, और आपको 5वें नंबर का कॉलेज मिला है,
  • तो आप Slide-Up का विकल्प चुन सकते हैं ताकि अगली मेरिट लिस्ट में उससे ऊपर के कॉलेज (1 से 4) मिल सकें।

Slide-Up के लिए कोई अतिरिक्त फीस नहीं लगती, लेकिन यह विकल्प पहली लिस्ट में नामांकन नहीं कराने पर ही उपलब्ध रहता है।

कुछ जरूरी निर्देश (Admission Time Instructions)

  • सभी दस्तावेजों को एक फाइल में अच्छे से लगाकर ले जाएं।
  • समय पर संस्थान में पहुंचे – देरी होने पर नामांकन रद्द हो सकता है।
  • OFSS पोर्टल पर दिए गए समय-सीमा को फॉलो करें।
  • कॉलेज के नोटिस बोर्ड को चेक करते रहें – कभी-कभी सीटें बदल जाती हैं।
  • Slide-Up का इस्तेमाल सोच-समझकर करें – बार-बार न करें।

निष्कर्ष (Conclusion)

अगर आप बिहार बोर्ड के 10वीं पास छात्र हैं और 11वीं में दाखिला लेना चाहते हैं, तो यह समय आपके लिए बेहद जरूरी है। OFSS Bihar पोर्टल के माध्यम से मेरिट लिस्ट जारी हो चुकी है और नामांकन की प्रक्रिया चालू है। ऊपर दी गई जानकारी से आपको यह स्पष्ट हो गया होगा कि कौन-कौन से दस्तावेज चाहिए, मेरिट लिस्ट कैसे डाउनलोड करनी है, और एडमिशन कैसे कराना है।

Some Important Links

Download BSEB 11th Admission Required Documents 2026 Download Merit List 
Official Website Join WhatsApp Channel

🔻हमारे सोशल मीडिया अकाउंट से जुड़े🔻

WhatsApp Gr.  Telegram Gr.
Facebook Page Instagram Page
Download App YouTube Channel

5 thoughts on “BSEB 11th Admission Required Documents 2026 – 11वीं में स्कूल/कॉलेज में दाखिला लेते समय, लगेगा 10 महत्पूर्वण दस्तावेज! @ofssbihar.net”

Leave a Comment