Bihar Board 11th 2nd Merit List 2025 Kab Aayegaa – नमस्कार दोस्तों, बिहार बोर्ड इंटरमीडिएट नामांकन 2025 के लिए OFSS (Online Facilitation System for Students) के माध्यम से आवेदन करने वाले छात्र बेसब्री से दूसरी मेरिट लिस्ट (OFSS 11th Second Merit List 2025) का इंतजार कर रहे हैं। आपको बता दें कि OFSS के माध्यम से प्रथम चयन सूची (1st Merit List) 4 जून 2025 को जारी की गई थी, जिसकी नामांकन की अंतिम तिथि 28 जून 2025 निर्धारित की गई है।
ऐसे में अब स्वाभाविक रूप से छात्रों का अगला सवाल है: Ofss 11th 2nd Merit List 2025 Kab Aayegaa? इस लेख में हम आपको इसकी संभावित तिथि, चेक करने की प्रक्रिया, नामांकन प्रक्रिया, स्लाइड अप विकल्प, और आवश्यक दस्तावेज़ों की पूरी जानकारी देंगे। इसलिए विद्यार्थियों से अनुरोध हैं, लेख को ध्यान पूर्वक शुरू से अंत तक पढ़ें…..
Bihar Board 11th 2nd Merit List 2025 – OverAll
जानकारी | विवरण |
---|---|
बोर्ड का नाम | बिहार विद्यालय परीक्षा समिति, पटना (BSEB Patna) |
आर्टिकल का नाम | Bihar Board 11th 2nd Merit List 2025 Kab Aayegaa? – जानिए OFSS 11th 2nd Selection List 2025 की पूरी जानकारी @ofssbihar.net |
आवेदन प्रारंभ तिथि | 24 अप्रैल 2025 |
आवेदन की अंतिम तिथि | 20 मई 2025 |
पहली मेरिट लिस्ट जारी | 04 जून 2025 |
1st मेरिट नामांकन की अंतिम तिथि | 28 जून 2025 |
दूसरी मेरिट लिस्ट जारी | 30 जून 2025 (संभावित) |
2nd मेरिट नामांकन की संभावित तिथि | 30 जून – 5 जुलाई 2025 |
मेरिट लिस्ट चेक वेबसाइट | www.ofssbihar.net |
OFSS Bihar 11th 2nd Merit List 2025 Kab Aayegaa?
दोस्तों, OFSS Bihar 11th 2nd Selection List 2025 के जारी होने की संभावित तिथि 30 जून 2025 निर्धारित की जा सकती है। यह तिथि इस आधार पर अनुमानित है कि प्रथम मेरिट लिस्ट के नामांकन की अंतिम तिथि 28 जून 2025 है। पिछले वर्षों के अनुभव के अनुसार, दूसरी सूची उसी सप्ताह के अंत में या तुरंत बाद जारी कर दी जाती है।
OFSS Bihar 11th 2nd Merit List 2025 कैसे चेक करें?
OFSS Bihar Inter 2nd Merit List 2025 चेक करने के लिए नीचे दिए गए स्टेप्स फॉलो करें:
How to Check OFSS 11th 2nd Selection List 2025?
- सबसे पहले ऑफिशियल वेबसाइट पर जाएं –
- होमपेज पर आपको “2nd Merit List (Session 2025-27)” या Students Login के लिंक दिखाई देगा – उस पर क्लिक करें।
- अब आपसे आपका Barcode Number, Mobile Number, Password, तथा Captcha मांगा जाएगा। जिसे डालकर आप Print/Login के बटन पे क्लिक करेंगे।
- अब आपका नामांकन जिस स्कूल/कॉलेज में होगा, उसका नाम तथा स्ट्रीम दिख जाएगा, तथा नीचे download Intimation Letter का लिंक दिखेगा।
- अब आप सभी Download Intimation Letter के बटन पे क्लिक करेंगे तो सभी जानकारी के साथ मेरिट लिस्ट दिख जाएगा, जिसे आप Print या Screen Shot लेकर अपने पास रख लेंगे।
अंत में, चयनित स्कूल/कॉलेज में समय पर जाकर नामांकन सुनिश्चित करें।
अगर 2nd Merit List में नाम नहीं आए तो क्या करें?
अगर आपका नाम दूसरी मेरिट लिस्ट में भी नहीं आता है, तो घबराएं नहीं। OFSS Bihar तीसरी मेरिट लिस्ट (3rd Merit List) भी जारी करता है, और उसके बाद Slide-Up का विकल्प भी मिलता है।
OFSS Bihar Admission Slide Up Option क्या हैं? इसका उपयोग कैसे करें?
Slide-Up का मतलब है कि अगर आप पहले किसी कॉलेज में नामांकित हो गए हैं, लेकिन आपने उच्च प्राथमिकता वाले कॉलेज को पहले विकल्प के रूप में चुना था, और वह कॉलेज बाद की मेरिट लिस्ट में आता है, तो आप अपने एडमिशन को उस कॉलेज में स्थानांतरित कर सकते हैं।
OFSS Inter Admission 2025 Required Documents – नामांकन के लिए जरूरी दस्तावेज़
दूसरी मेरिट लिस्ट में नाम आने के बाद नामांकन के समय निम्नलिखित दस्तावेज़ों की आवश्यकता होती है:
- OFSS Intimation Letter (मेरिट लिस्ट कॉपी)
- 10वीं का मार्कशीट
- 10वीं का सर्टिफिकेट
- स्कूल/कॉलेज द्वारा जारी किया गया Character Certificate
- पासपोर्ट साइज फोटो (2-4 प्रति)
- आधार कार्ड
- Caste Certificate (अगर आरक्षित वर्ग से हैं)
- Income Certificate (यदि लागू हो)
- Bank Passbook की कॉपी
- Migration Certificate (अन्य बोर्ड से आए छात्रों के लिए)
क्या सभी छात्रों को मिलेगी दूसरी मेरिट लिस्ट?
नहीं, दूसरी मेरिट लिस्ट उन्हीं छात्रों के लिए जारी की जाती है जिनका नाम पहली मेरिट लिस्ट में नहीं आया था या जिन्होंने स्लाइड-अप का विकल्प चुना है। इसके अलावा, कुछ कॉलेजों में सीटें खाली रह जाती हैं तो वहां नई सूची जारी की जाती है।
Some Important Links for Bihar Board 11th 2nd Merit List 2025
2nd Merit List Download | Official Website |
Students Login | 2nd Merit List Cut-off Mark’s |
Join telegram Channel | Join WhatsApp Channel |
निष्कर्ष (Conclusion) –
अगर आपने OFSS Bihar Intermediate Admission 2025 के लिए आवेदन किया है और पहली मेरिट लिस्ट में चयन नहीं हुआ है, तो चिंता न करें। दूसरी मेरिट लिस्ट 30 जून 2025 को जारी होने की पूरी संभावना है। आप समय-समय पर ऑफिशियल वेबसाइट चेक करते रहें और सभी आवश्यक दस्तावेज़ तैयार रखें ताकि समय पर नामांकन किया जा सके।
FAQs – Bihar Board 11th 2nd Merit List 2025
Q1. Bihar Board 2nd Merit List 2025 कब आएगी?
उत्तर: इसकी संभावित तिथि 30 जून 2025 है।
Q2. 2nd Merit List कैसे चेक करें?
उत्तर: OFSS Bihar की वेबसाइट पर जाकर Barcode Number से चेक कर सकते हैं।
Q3. अगर दूसरी लिस्ट में भी नाम नहीं आया तो?
उत्तर: तीसरी मेरिट लिस्ट और स्लाइड-अप का विकल्प मिलेगा।
Q4. Slide-Up के लिए कोई चार्ज देना होता है?
उत्तर: नहीं, यह प्रक्रिया बिल्कुल मुफ्त होती है।
Q5. नामांकन की अंतिम तिथि क्या होगी?
उत्तर: यह मेरिट लिस्ट जारी होने के साथ ही तय की जाएगी (संभावित 5 जुलाई 2025 तक)।
🔻हमारे सोशल मीडिया अकाउंट से जुड़े🔻 |
|
WhatsApp Gr. | Telegram Gr. |
Facebook Page | Instagram Page |
Download App | YouTube Channel |
class 11 ka second merit list kab aayega 2025 me bihar bord me
30 जून को