Viklang Certificate Kaise Banaye 2026: विकलांग प्रमाण पत्र (Disability Certificate) और UDID Card के लिए ऑनलाइन आवेदन कैसे करें? पूरी जानकारी

Viklang Certificate Kaise Banaye 2026: नमस्कार दोस्तों स्वागत है आप सभी को एक और नए आर्टिकल में यदि आप या आपके परिवार का कोई सदस्य दिव्यांग (विकलांग) है, तो विकलांग प्रमाण पत्र (Disability Certificate) बनवाना बेहद जरूरी है। इस प्रमाण पत्र के माध्यम से सरकार द्वारा मिलने वाली कई योजनाओं, छात्रवृत्तियों, नौकरी में आरक्षण, पेंशन, यात्रा छूट और अन्य सुविधाओं का लाभ लिया जा सकता है।

भारत सरकार ने दिव्यांगजनों के लिए UDID (Unique Disability ID) Card की सुविधा शुरू की है, जिससे पूरे देश में एक ही पहचान पत्र के माध्यम से सरकारी सेवाओं का लाभ लिया जा सकता है। इस लेख में हम आपको Viklang Certificate Kaise Banaye 2026, पात्रता, आवश्यक दस्तावेज, आवेदन प्रक्रिया, लाभ और और सभी जानकारी इस लेख में हम आपको बताएंगे इस लेख को शुरू से अंत तक पूरा पढ़ें….

Viklang Certificate Kaise Banaye 2026

Viklang Certificate 2026- Overview 

विवरण जानकारी
Certificate Name Disability Certificate / UDID Card
जारी करने वाला विभाग Department of Empowerment of Persons with Disabilities (DEPwD), Government of India
कानून RPWD Act, 2016
न्यूनतम दिव्यांगता 40% या अधिक
आवेदन प्रक्रिया Online एवं Offline
आवेदन शुल्क बिल्कुल निःशुल्क
जारी करने वाली संस्था सरकारी अस्पताल / मेडिकल बोर्ड
वैधता Permanent या Temporary
आधिकारिक वेबसाइट Click Here

विकलांग प्रमाण पत्र (Disability Certificate) क्या है?

विकलांग प्रमाण पत्र एक सरकारी दस्तावेज है जो यह प्रमाणित करता है कि किसी व्यक्ति को कितनी प्रतिशत दिव्यांगता है। यदि मेडिकल बोर्ड द्वारा 40% या उससे अधिक दिव्यांगता प्रमाणित की जाती है, तो व्यक्ति विभिन्न सरकारी योजनाओं और सुविधाओं का लाभ लेने के लिए पात्र हो जाता है।

इसके साथ ही UDID Card जारी किया जाता है, जो पूरे भारत में मान्य होता है।

UDID Card क्या है?

UDID (Unique Disability ID) Card भारत सरकार द्वारा जारी किया जाने वाला एक यूनिक पहचान पत्र है।

इस कार्ड में दिव्यांग व्यक्ति की पूरी जानकारी डिजिटल रूप में उपलब्ध रहती है, जिससे बार-बार अलग-अलग प्रमाण पत्र बनवाने की आवश्यकता नहीं पड़ती।

विकलांग प्रमाण पत्र के लाभ

विकलांग प्रमाण पत्र बनने के बाद निम्नलिखित सुविधाओं का लाभ मिलता है—

  • सरकारी योजनाओं का लाभ
  • दिव्यांग पेंशन
  • शिक्षा में आरक्षण
  • सरकारी नौकरियों में आरक्षण
  • रेलवे एवं बस यात्रा में छूट
  • छात्रवृत्ति योजनाओं का लाभ
  • आयकर में निर्धारित छूट
  • सहायक उपकरण (Assistive Devices)
  • बैंक लोन में विशेष सुविधाएं
  • विभिन्न सरकारी सहायता योजनाओं में प्राथमिकता

विकलांग प्रमाण पत्र बनवाने के लिए पात्रता

आवेदन करने के लिए

  • आवेदक भारतीय नागरिक होना चाहिए।
  • कम से कम 40% दिव्यांगता होनी चाहिए।
  • दिव्यांगता सरकारी मेडिकल बोर्ड द्वारा प्रमाणित होनी चाहिए।
  • आवश्यक दस्तावेज उपलब्ध होने चाहिए

विकलांग प्रमाण पत्र (Disability Certificate) बनवाने के लिए आवश्यक दस्तावेज

  • आधार कार्ड
  • निवास प्रमाण पत्र
  • पासपोर्ट साइज फोटो
  • मोबाइल नंबर
  • ईमेल आईडी (यदि उपलब्ध हो)
  • पहचान पत्र
  • मेडिकल रिपोर्ट
  • अस्पताल द्वारा जारी चिकित्सा दस्तावेज
  • यदि पहले से कोई Disability Certificate है तो उसकी कॉपी

ऑनलाइन आवेदन करते समय सभी दस्तावेज को स्कैन करके उन्हें पोर्टल पर अपलोड करना पड़ता है एवं फोटो कॉपी सभी दस्तावेज को कार्यालय में जमा करना पड़ता है

Viklang Certificate Online Apply 2026

ऑनलाइन आवेदन करने के लिए नीचे दिए गए स्टेप्स फॉलो करें—

  • सबसे पहले UDID की आधिकारिक वेबसाइट www.swavlambancard.gov.in पर जाएं

Viklang Certificate Kaise Banaye 2026

  • Apply for Disability Certificate & UDID Card विकल्प पर क्लिक करें
  • क्लिक करने के बाद आपके सामने Ragistration/Application Form खुलेगा यदि नए उपयोगकर्ता हैं तो Registration करें

Viklang Certificate Kaise Banaye 2026

  • मोबाइल नंबर और OTP से लॉगिन करें
  • आवेदन फॉर्म में मांगी गई सभी जानकारी भरें
  • सभी आवश्यक दस्तावेज अपलोड करें
  • फॉर्म को Final Submit करें
  • Application Number सुरक्षित रखें

Viklang Certificate ऑफलाइन आवेदन कैसे करें?

यदि ऑनलाइन आवेदन नहीं करना चाहते हैं तो—

  • अपने जिले के सरकारी अस्पताल जाएं।
  • Disability Certificate आवेदन फॉर्म लें।
  • सभी दस्तावेज जमा करें।
  • मेडिकल बोर्ड द्वारा जांच कराई जाएगी।
  • दिव्यांगता प्रतिशत निर्धारित होने के बाद प्रमाण पत्र जारी किया जाएगा।
  • बाद में UDID Card भी उपलब्ध कराया जाएगा।

Viklang Certificate प्रमाण पत्र की वैधता

वैधता दिव्यांगता के प्रकार पर निर्भर करती है—

  • Permanent Disability होने पर Permanent Certificate जारी किया जाता है।
  • Temporary Disability होने पर निश्चित अवधि के लिए Certificate जारी किया जाता है।

किन दिव्यांगताओं के लिए प्रमाण पत्र बनता है?

RPWD Act, 2016 के अंतर्गत कई प्रकार की दिव्यांगताओं को मान्यता दी गई है

  • दृष्टि बाधित (Blindness)
  • कम दृष्टि (Low Vision)
  • श्रवण बाधित (Hearing Impairment)
  • चलने-फिरने में समस्या (Locomotor Disability)
  • मानसिक बीमारी
  • बौद्धिक दिव्यांगता
  • ऑटिज्म
  • सेरेब्रल पाल्सी
  • मल्टीपल स्क्लेरोसिस
  • पार्किंसन रोग
  • एसिड अटैक पीड़ित
  • अन्य अधिसूचित दिव्यांगताएं

आवेदन करते समय ध्यान रखने योग्य बातें

  • सही मोबाइल नंबर दर्ज करें।
  • सभी दस्तावेज स्पष्ट स्कैन करें
  • आधार कार्ड की जानकारी सही भरें
  • आवेदन जमा करने से पहले पूरी जानकारी जांच लें
  • आवेदन संख्या सुरक्षित रखें
  • मेडिकल जांच की निर्धारित तिथि पर अवश्य उपस्थित हों

FAQs- Viklang Certificate Kaise Banaye 2026

Q1. विकलांग प्रमाण पत्र कौन बनवा सकता है?

जिन व्यक्तियों की दिव्यांगता सरकारी मेडिकल बोर्ड द्वारा 40% या उससे अधिक प्रमाणित की गई हो।

Q2. क्या UDID Card और Disability Certificate एक ही हैं?

UDID Card दिव्यांग व्यक्ति की यूनिक डिजिटल पहचान है, जबकि Disability Certificate दिव्यांगता का आधिकारिक प्रमाण पत्र है। दोनों आपस में जुड़े होते हैं।

Q3. विकलांग प्रमाण पत्र बनवाने में कितना शुल्क लगता है?

आवेदन पूरी तरह निःशुल्क है।

Q4. आवेदन ऑनलाइन किया जा सकता है?

हा, UDID Portal के माध्यम से ऑनलाइन आवेदन किया जा सकता है।

Q5. क्या ऑफलाइन आवेदन भी संभव है?

हा सरकारी अस्पताल या मेडिकल बोर्ड के माध्यम से ऑफलाइन आवेदन किया जा सकता है।

निष्कर्ष(Conclusion)

यदि आप या आपके परिवार का कोई सदस्य दिव्यांग है और उसकी दिव्यांगता 40% या उससे अधिक है, तो जल्द से जल्द Disability Certificate एवं UDID Card बनवा लेना चाहिए। यह प्रमाण पत्र न केवल आपकी पहचान का आधिकारिक दस्तावेज है, बल्कि सरकार द्वारा दी जाने वाली अनेक योजनाओं, छात्रवृत्तियों, पेंशन, आरक्षण और अन्य सुविधाओं का लाभ लेने के लिए भी आवश्यक है। आवेदन प्रक्रिया पूरी तरह निःशुल्क है और इसे ऑनलाइन या ऑफलाइन दोनों माध्यमों से पूरा किया जा सकता है यह लेख अगर आपको पसंद आया है तो अपने दोस्तों के साथ शेयर जरूर करें

Some Important Links 

Online Apply Disability Certificate Click Here
Check Application Status Click Here
Download Certificate Click Here
Official Website Click Here
WhatsApp Join Now
Home Page Click Here

Bihar Post Matric Scholarship 2026-27: ऑनलाइन आवेदन शुरू, पात्रता, जरूरी दस्तावेज, आवेदन प्रक्रिया और पूरी जानकारी

Bihar B.Ed Merit List 2026 Released: 3rd Merit List जारी हुआ, ऐसे करें डाउनलोड, एडमिशन प्रक्रिया और जरूरी दस्तावेज@biharcetbed-brabu.in

Sukanya Samriddhi Yojana 2024: हर महीना 500, 1000 जमा करने पर पूरे 74 लाख रुपए मिलेंगे, यहां देखें संपूर्ण जानकारी

🔻हमारे सोशल मीडिया अकाउंट से जुड़े🔻

WhatsApp Gr.  Telegram Gr.
Facebook Page Instagram Page
Download App YouTube Channel

Leave a Comment