Magadh University PG 3rd Semester Exam Form 2022-24 (Start) – नमस्कार दोस्तों, Magadh University ने स्नातकोत्तर (Post Graduate – PG) सत्र 2022-24 के तृतीय सेमेस्टर (Semester-III) परीक्षा फॉर्म भरने की प्रक्रिया शुरू कर दी है। सभी योग्य विद्यार्थी अब आधिकारिक पोर्टल पर जाकर ऑनलाइन मोड में अपना परीक्षा फॉर्म भर सकते हैं। यह प्रक्रिया विश्वविद्यालय की वेबसाइट pg.magadhonline.in के माध्यम से की जा रही है।
इस पोस्ट में हम जानेंगे परीक्षा फॉर्म भरने की अंतिम तिथि, शुल्क, आवश्यक निर्देश, पात्रता, और आवेदन प्रक्रिया की पूरी जानकारी। इसलिए पाठकों से अनुरोध हैं, लेख को ध्यान पूर्वक शुरू से अंत तक पढ़े….
Magadh University PG 3rd Semester Exam Form 2022-24 – OverAll
विशेष जानकारी | विवरण |
---|---|
विश्वविद्यालय का नाम | मगध विश्वविद्यालय (Magadh University) |
पाठ्यक्रम का नाम | स्नातकोत्तर (PG) – Semester-III |
सत्र | 2022-24 |
फॉर्म भरने की स्थिति | प्रारंभ |
मोड | ऑनलाइन |
आवेदन पोर्टल | pg.magadhonline.in |
अंतिम तिथि | 21 मई 2025 |
आवेदन शुल्क | नीचे देखें |
Magadh University PG 3rd Semester Exam Form 2025 – परीक्षा शुल्क विवरण (Exam Fees)
मगध विश्वविद्यालय द्वारा अलग-अलग श्रेणियों के लिए परीक्षा शुल्क तय किया गया है:
- सामान्य (General) श्रेणी के लिए: ₹738/-
- SC/ST/BC-I श्रेणी के लिए: ₹558/-
सभी अभ्यर्थियों को सलाह दी जाती है कि वे परीक्षा शुल्क समय पर ऑनलाइन माध्यम से जमा कर दें। बिना शुल्क के फॉर्म सबमिट नहीं माना जाएगा।
परीक्षा फॉर्म भरने की प्रक्रिया (How to Fill the Magadh University PG 3rd Semester Exam Form)
सभी विद्यार्थी निम्नलिखित स्टेप्स को फॉलो करके अपना परीक्षा फॉर्म भर सकते हैं –
- सबसे पहले मगध यूनिवर्सिटी के स्नातकोत्तर के ऑफिशियल पोर्टल पर जाएं। जो इस प्रकार दिखेगा –
- अपने User ID और Password की सहायता से लॉगिन करें।
- Login करने के बाद “Examination Form (परीक्षा फॉर्म)” सेक्शन पर क्लिक करें।
- निर्देशों को ध्यानपूर्वक पढ़ें और सभी आवश्यक जानकारी भरें।
- पासपोर्ट साइज फोटो और हस्ताक्षर अपलोड करें।
- निर्धारित शुल्क का ऑनलाइन भुगतान करें (Debit Card / Credit Card / UPI आदि के माध्यम से)।
- सबमिट करने से पहले सभी विवरण जांच लें, उसके बाद Submit पर क्लिक करें।
- सबमिशन के बाद फॉर्म की एक प्रति डाउनलोड करें और उसका प्रिंटआउट सुरक्षित रखें।
आवश्यक निर्देश (Important Instructions)
- आवेदन करने से पहले सभी विद्यार्थी “प्रवेश प्रपत्र सत्र 2022-24” की जानकारी और दिशा निर्देशों को अच्छी तरह से पढ़ लें।
- विद्यार्थी स्वयं अपने पोर्टल से आवेदन करें, साइबर कैफ़े से आवेदन करते समय पूरी सतर्कता रखें।
- आवेदन पत्र में किसी भी तरह की त्रुटि के लिए छात्र स्वयं ज़िम्मेदार होंगे।
- जाति, धर्म, लिंग, पते आदि की जानकारी सावधानीपूर्वक भरें, क्योंकि बाद में आवेदन निरस्त किया जा सकता है।
- एक बार आवेदन सबमिट करने के बाद उसमें संशोधन नहीं किया जा सकता है।
- समय सीमा के बाद किसी भी स्थिति में परीक्षा फॉर्म स्वीकार नहीं किए जाएंगे।
ये भी देखें – Magadh University UG 1st Semester Result 2024-28 (Out): BA, BSc, BCom परिणाम हुआ जारी, यहां देखें पूरा विवरण
किन छात्रों को “Not Eligible for Sem-III” दिख रहा है?
कुछ विद्यार्थियों को लॉगिन के बाद “You are not eligible for Sem-III Examination” का मैसेज दिखाई दे रहा है। इसका कारण यह हो सकता है कि:
- या तो आपने पिछले सेमेस्टर की परीक्षा नहीं दी है,
- या आपके अंकपत्र / प्रमोटेड स्टेटस का डाटा अभी अपलोड नहीं हुआ है।
ऐसी स्थिति में संबंधित कॉलेज से संपर्क करें या विश्वविद्यालय के हेल्पलाइन नंबर पर बात करें।
हेल्पलाइन और संपर्क जानकारी
यदि आपको फॉर्म भरने में किसी प्रकार की समस्या हो रही है, तो आप निम्नलिखित माध्यमों से सहायता प्राप्त कर सकते हैं:
- वेबसाइट: pg.magadhonline.in
- हेल्पलाइन नंबर: पोर्टल पर उपलब्ध हेल्पलाइन संपर्क करें
- WhatsApp Support: “Magadh University Updates” ग्रुप के माध्यम से सहायता लें
निष्कर्ष (Conclusion)
Magadh University PG 3rd Semester Exam Form 2022-24 से संबंधित सभी महत्वपूर्ण जानकारी इस लेख में दी गई है। सभी पात्र विद्यार्थी अंतिम तिथि 21 मई 2025 से पहले अपना फॉर्म भर लें ताकि किसी भी प्रकार की समस्या या विलंब से बचा जा सके। भविष्य की परीक्षा और रिज़ल्ट अपडेट्स के लिए हमारे साथ जुड़े रहें।
यदि आपका कोई सवाल हो तो कमेंट Box में पूछिए, 30 मिनट के अंदर में जवाब दी जाएगी।
🔻हमारे सोशल मीडिया अकाउंट से जुड़े🔻 |
|
WhatsApp Gr. | Telegram Gr. |
Facebook Page | Instagram Page |
Download App | YouTube Channel |