Class 12th History Vvi Subjective Question Answer 2024 : इंटर बोर्ड परीक्षा 2024 में इतिहास के पूछे जाने वाले 10 महत्वपूर्ण सब्जेक्टिव प्रश्न

Class 12th History Vvi Subjective Question Answer 2024 : इंटर बोर्ड परीक्षा 2024 में इतिहास के पूछे जाने वाले 10 महत्वपूर्ण सब्जेक्टिव प्रश्न

Class 12th History Vvi Subjective Question Answer 2024

Class 12th History Vvi Subjective Question Answer 2024 – कक्षा 12वीं बोर्ड परीक्षा 2024 के लिए इस आर्टिकल में इतिहास विषय के 10 महत्वपूर्ण सब्जेक्टिव प्रश्न एवं उसका उत्तर बताया गया है। इसलिए आप सभी आर्टिकल में दिए गए सारे प्रश्नों का अध्ययन ध्यान पूर्वक करेंगे। क्योंकि यहां से आपकी बोर्ड परीक्षा में प्रश्न पूछे जाने की संभावना हैं।

 

https://youtu.be/ZGpcQGBk3S8?si=nm5fA2gdPNwRKRj9

 

इस आर्टिकल पोस्ट (Class 12th History Vvi Subjective Question Answer 2024) में दिए गए प्रश्नों का अध्ययन आप वीडियो के माध्यम से भी कर सकते हैं। जिसका लिंक नीचे दिया गया है, इसलिए सबसे पहले आप सभी संपूर्ण प्रश्नों का अध्ययन ध्यान पूर्वक पढ़कर करें एवं उसके बाद एक बार रिवीजन के लिए वीडियो को जरूर देखें।

Class 12th History Vvi Subjective Question Answer 2024 ~ परीक्षा में पूछे जाने वाले 10 लघु एवं दीर्घ प्रश्न

दोस्तों निचे कक्षा 12वीं इतिहास के 10 सबसे महत्वपूर्ण सब्जेक्टिव प्रश्न एवं उसका उत्तर निचे दिया गया है। अतः निचे दिये गये प्रश्नों का अध्ययन ध्यान पूर्वक करें – 

1. लोथल कहाँ है ? इतिहास के अध्ययन में इस स्थान का क्या महत्व है?

उत्तर – लोथल हड़प्पा सभ्यता के शहरों में से एक बहुत ही महत्वपूर्ण बंदरगाह शहर है। यह शहर भारत के राज्य गुजरात में स्थित है। इसकी खोज 1957 में रंगनाथ राव द्वारा किया गया था। यहां से मिलने वाले पुरातात्विक अवशेष निम्न है –

  •  फारस की मुहरें
  • आटा पीसने वाली चक्की
  • मनको का कारखाना
  • हाथी दांत का पैमाना

2. सिंधु घाटी सभ्यता में शवों के दाह संस्कार के कितने प्रकार थे?

उत्तर – सिंधु सभ्यता में मृतकों के अंतिम संस्कार के तीन प्रथाएं हैं। जो निम्नलिखित है –

  1.  दाह संस्कार :- इसमें शव को पूर्ण रूप से जलाने के बाद भस्माशेष को मिट्टी के पात्र में रखकर दफना दिया जाता था।
  2. पूर्ण समाधिकरण :- इसमें संपूर्ण शव को भूमि में दफना दिया जाता था।
  3. आंशिक समाधिकरण :- इसमें पशु-पक्षियों की खाने के बाद बचे शेष भागों को भूमि में दफना दिया जाता था।

3. हड़प्पा सभ्यता के चार प्रमुख केंद्र का नाम बताएं।

उत्तर – हड़प्पा सभ्यता की प्रमुख चार केंद्र निम्न है –

1. हड़प्पा – पहले खोजा गया नगर

2. मोहनजोदड़ो – सबसे बड़ा नगर

3. लोथल – बंदरगाह का प्रमाण

4. राखीगढ़ी – भारत स्थित सबसे बड़ा नगर

4. हर्यक वंश का संस्थापक कौन था? इसका कार्यकाल बताएं ।

उत्तर – हर्यक वंश का संस्थापक बिंबिसार था। उसका कार्यकाल ईसा पूर्व से 544BC – 491BC था। बिंबिसार को मगध साम्राज्य का वास्तविक संस्थापक माना जाता है। उसने गिरीवर्ष राजगीर (राजगृह) को अपनी राजधानी बनाया था।

5. पुरातत्व से आप क्या समझते हैं?

उत्तर – पुरातत्व संस्कृत भाषा का शब्द है। इसका अर्थ होता है पुरानी वस्तुओं का तत्व जानना उसकी रक्षा करना। अर्थात उत्खनन से जो वस्तुएं प्राप्त होती है, उसे प्राप्त हुआ कहते हैं।

6. पूरातत्विद किसे कहते हैं?

उत्तर – पृथ्वी से उत्खनन से जो सामग्री प्राप्त होती है उसके बारे में विश्लेषण करने वाले विद्वान को पुरातत्विद विद्वान कहा जाता है।

7. सविनय अवज्ञा आंदोलन की कोई दो कारण को लिखें?

उत्तर – 1929 में कांग्रेस के लाहौर अधिवेशन में गांधी जी के नेतृत्व में पूर्ण स्वतंत्रता प्राप्ति की लिए सविनय अवज्ञा आंदोलन प्रारंभ करने का निर्णय लिया गया। इस आंदोलन के दो कारण निम्न है –

1. नेहरू रिपोर्ट का अंग्रेजों द्वारा अस्वीकार कर देना।

2. अंग्रेजों द्वारा सांप्रदायिक वातावरण को बढ़ावा देना।

8. भारत का संविधान 26 जनवरी 1950 को क्यों लागू हुआ था ?

उत्तर – भारतीय संविधान दुनिया का सबसे बड़ा लिखित संविधान है। कांग्रेस ने 26 जनवरी 1930 को पूर्ण स्वाधीनता दिवस मनाया था। अतः इस दिन को याद रखने हेतु हमारा संविधान 26 जनवरी 1950 को लागू हुआ था। तब से हम 26 जनवरी को गणतंत्र दिवस के रूप में मनाते आ रहे हैं।

9. विवाह क्या है?

उत्तर – विवाह एक सामाजिक संस्कार है। महाभारत और मनुस्मृति में विवाह की आठ प्रकारों की चर्चा की गई है।

10. झूम खेती से आप क्या समझते हैं?

उत्तर – झूम कृषि एक आदम प्रकार की कृषि है। जिसमें पहले वृक्षों तथा वनस्पतियों को काटकर उन्हें जला दिया जाता है। और साफ की गई भूमि को पुराने उपकरणों से जुताई करके बीज बो दिए जाते हैं। इस कृषि का अन्य नाम स्थास्नांतरित कृषि है।

Class 12th History Vvi Subjective Question Answer 2024 ~ Overall

अतः ऊपर दिये गये इतिहास के 10 महत्वपूर्ण प्रश्नों को ध्यान पूर्वक याद करें। एवं अपनी बोर्ड परीक्षा 2024 का तैेयारी करें। Class 12th History Vvi Subjective Question Answer 2024

https://youtu.be/ZGpcQGBk3S8?si=nm5fA2gdPNwRKRj9

 

https://youtu.be/j5dkXZgE0qQ?si=w1Z6DaPHv8korH6p

Share This:

🔻हमारे सोशल मीडिया अकाउंट से जुड़े🔻

WhatsApp Gr.  Telegram Gr.
Facebook Page Instagram Page
Download App YouTube Channel

नेसार सर, BSEB CAREER के संस्थापक हैं। वे 5 साल के अनुभवी और समर्पित ब्लॉगर हैं, जो शिक्षा, नौकरी, छात्रवृत्ति और सरकारी योजनाओं की सटीक जानकारी देने के लिए जाने जाते हैं। इनका उद्देश्य युवाओं को सही जानकारी देकर उनका भविष्य बेहतर बनाना है। #NesarSir

Leave a Comment