Bihar Board Inter 2027 Registration & Permission Application Date Extended

Bihar Board Inter 2027 Registration & Permission Application Date Extended: इंकलाब जिंदाबाद दोस्तों, बिहार विद्यालय परीक्षा समिति (BSEB) ने इंटरमीडिएट सत्र 2025-27 में नामांकन लेने वाले छात्रों के लिए बड़ी राहत की घोषणा की है। अब इंटर वार्षिक परीक्षा 2027 (Intermediate Annual Exam 2027) में शामिल होने वाले विद्यार्थियों का अनुमति आवेदन (Permission Application) और सूचीकरण (Registration) फॉर्म 23 नवंबर 2025 तक भरा जा सकेगा।

पहले यह प्रक्रिया सीमित तिथि तक ही निर्धारित थी, लेकिन छात्रों की सुविधा और स्कूलों की मांग को देखते हुए बोर्ड ने तिथि बढ़ाने का निर्णय लिया है।

Bihar Board Inter 2027 Registration

Bihar Board Inter 2027 Registration ~ नई अंतिम तिथि क्या है?

  • बिहार बोर्ड के अनुसार, अब अनुमति आवेदन और सूचीकरण की अंतिम तिथि 23 नवंबर 2025 तय की गई है।
  • हालांकि, शुल्क (Fee) केवल 21 नवंबर 2025 तक ही जमा किया जा सकेगा।
  • यानि कि जो छात्र शुल्क जमा कर देंगे, उन्हें दो दिन का अतिरिक्त समय (22 और 23 नवंबर) आवेदन पूरा करने के लिए दिया गया है।

कौन भर सकता है यह आवेदन?

  • यह आवेदन उन्हीं विद्यार्थियों के लिए है जिन्होंने सत्र 2025-27 में इंटर (Intermediate) में नामांकन लिया है।
  • किसी कारणवश पहले सूचीकरण/अनुमति आवेदन (Registration/Permission Application) नहीं भर पाए थे। अब विलंब शुल्क के साथ आवेदन करना चाहते हैं।
  • बोर्ड ने स्पष्ट कहा है कि यह मौका केवल उन्हीं विद्यार्थियों के लिए है। जो पहले से मान्यताप्राप्त विद्यालयों (Recognized Institutions) से जुड़े हैं।

Bihar Board Inter 2027 Registration

ऑनलाइन आवेदन कैसे करें? (Online Application Process)

सभी विद्यालय प्रधान और अधिकृत व्यक्ति बोर्ड की आधिकारिक वेबसाइट से यह प्रक्रिया पूरी कर सकते हैं।

Step-by-Step प्रक्रिया:

  •  सबसे पहले https://biharboardexam.com वेबसाइट पर जाएं।
  • विद्यालय के User ID और Password से लॉगिन करें।
  •  “सूचीकरण / अनुमति आवेदन (Registration/Permission Application)” पर क्लिक करें।
  •  छात्र का नाम, पंजीकरण संख्या, जन्मतिथि और अन्य विवरण ध्यानपूर्वक भरें।
  •  आवश्यक दस्तावेज़ (जैसे नामांकन विवरण, फोटो, हस्ताक्षर) अपलोड करें।
  •  शुल्क भुगतान करें — Regular या विलंब शुल्क सहित।
  • आवेदन पूरा करने के बाद Submit करें और Acknowledgment Slip डाउनलोड करें।

शुल्क भुगतान से जुड़ी जानकारी (Fee Details)

  • बिहार बोर्ड ने कहा है कि सभी विद्यालय प्रधान को सुनिश्चित करना होगा कि शुल्क 21 नवंबर 2025 तक जमा कर दिया जाए।
  • यदि शुल्क जमा करने के बाद किसी छात्र का आवेदन तकनीकी कारणों से छूट जाता है,
  • तो ऐसे छात्रों का फॉर्म अगले दो दिन यानी 22 और 23 नवंबर तक भरा जा सकेगा।
  • इससे यह सुनिश्चित होगा कि किसी छात्र का नाम इंटर वार्षिक परीक्षा 2027 की सूची से न छूटे।

Important Instructions || महत्वपूर्ण दिशा-निर्देश

  • बोर्ड ने विद्यालयों को सख्त निर्देश दिए हैं कि।
  • आवेदन केवल मान्यता प्राप्त +2 संस्थान (Recognized +2 Schools/Colleges) से ही भरे जाएं।
  • विद्यालय प्रधान द्वारा ही लॉगिन कर आवेदन करना अनिवार्य है।
  • जिन छात्रों का डमी पंजीकरण-सत्यापन (Dummy Verification) अभी तक पूरा नहीं हुआ है।उनका आवेदन स्वीकार नहीं किया जाएगा।
  • किसी भी तकनीकी समस्या के समाधान के लिए बोर्ड ने हेल्पलाइन उपलब्ध कराया है।
  • 0612-2230039

Important Dates || महत्वपूर्ण तिथियाँ

कार्यक्रम तिथि
शुल्क जमा करने की अंतिम तिथि 21 नवंबर 2025
अनुमति आवेदन / सूचीकरण की अंतिम तिथि 23 नवंबर 2025
वेबसाइट लिंक https://biharboardexam.com
हेल्पलाइन नंबर 0612-2230039

बिहार विद्यालय परीक्षा समिति हर वर्ष लाखों विद्यार्थियों के भविष्य को ध्यान में रखकर कार्य करती है।

  • इस बार बोर्ड ने तिथि बढ़ाकर यह सुनिश्चित किया है कि कोई भी छात्र इंटर वार्षिक परीक्षा 2027 से वंचित न रह जाए।
  • कई बार तकनीकी कारणों, नेटवर्क समस्या या स्कूल की देरी के कारण विद्यार्थी आवेदन नहीं कर पाते।
  • ऐसे में यह कदम छात्रों के लिए राहत भरा है और उनके भविष्य को सुरक्षित रखने में मदद करेगा।

आवेदन करते समय ध्यान देने योग्य बातें

  • सभी जानकारी सही-सही भरें — नाम, पिता का नाम, जन्मतिथि इत्यादि।
  •  गलत जानकारी देने पर आवेदन रद्द किया जा सकता है।
  •  आवेदन सबमिट करने से पहले स्कूल प्रधान की मुहर और हस्ताक्षर सुनिश्चित करें।
  •  आवेदन की प्रति (Printout) सुरक्षित रखें, आगे चलकर यह जरूरी होगी।

Conclusion || निष्कर्ष

बिहार बोर्ड ने इंटरमीडिएट सत्र 2025-27 में नामांकित विद्यार्थियों के लिए अनुमति आवेदन और सूचीकरण की अंतिम तिथि 23 नवंबर 2025 तक बढ़ा दी है। साथ ही शुल्क जमा करने की अंतिम तिथि 21 नवंबर 2025 तय की गई है। जो विद्यार्थी अभी तक आवेदन नहीं कर पाए हैं, वे इस सुनहरे अवसर का लाभ उठाएं। समय रहते आवेदन करें ताकि इंटर वार्षिक परीक्षा 2027 में शामिल होने से न चूकें।

यदि किसी प्रकार की दिक्कत आती है, तो तुरंत बोर्ड हेल्पलाइन नंबर 0612-2230039 पर संपर्क करें। समय पर आवेदन करें और अपने भविष्य की तैयारी पर पूरा ध्यान दें ।

Some Important Links 

Notification Download Click Here
Official Website Click Here 
WhatsApp Channel Telegram Channel
Share This:

MR. Kaunain Ali (कौनैन अली),रामनगरा, सीतामढ़ी (बिहार) के मूल निवासी हैं और वर्तमान में दिल्ली में रहते हैं।और वही रहकर इग्नू (IGNOU) से PG की पढ़ाई कर रहे हैं। उन्हें शिक्षा से जुड़ी खबरें देने का 2 साल का अनुभव है। वे वर्तमान में BSEBCAREER.COM पर शिक्षा, परीक्षा और सरकारी योजनाओं से संबंधित लेख लिखते हैं।

Leave a Comment