Bihar Board Exam Pattern 2026: इंकलाब जिंदाबाद दोस्तों, बिहार विद्यालय परीक्षा समिति (BSEB) ने 2026 की इंटर और मैट्रिक परीक्षा को लेकर बड़े अपडेट जारी किए हैं। बोर्ड 3 दिसंबर को Inter–Matric Model Question Paper जारी करेगा। इस बार भी बोर्ड Double Question System को जारी रख रहा है, जिसके तहत छात्रों को अधिक प्रश्न दिए जाएंगे, लेकिन उनमें से आधे प्रश्नों का ही उत्तर देना होगा।
नई परीक्षा प्रणाली का उद्देश्य छात्रों पर तनाव कम करना और विकल्पों की संख्या बढ़ाना है। यही कारण है कि इस बार फिर से Objective, Short Answer और Long Answer प्रश्नों की संख्या दोगुनी रहेगी। इसके साथ ही इंटर परीक्षा 2 फरवरी 2026 से और मैट्रिक परीक्षा 17 फरवरी 2026 से शुरू होगी।करीब 15 लाख मैट्रिक और 13 लाख इंटर के विद्यार्थी परीक्षा में शामिल होंगे।
Bihar Board Exam Pattern 2026 – Overview
| विवरण | जानकारी |
|---|---|
| Board | Bihar School Examination Board (BSEB) |
| Model Paper रिलीज़ | 3 December |
| Inter Exam 2026 | 2 February 2026 से |
| Matric Exam 2026 | 17 February 2026 से |
| Question Style | Double Question System |
| Objective Questions | 100 में 50 करने होंगे, 80 में 40 |
| Negative Marking | नहीं |
| Total Students | Inter – 13 लाख, Matric – 15 लाख |
What is Double Question System Bihar Board Exam Pattern 2026
बिहार बोर्ड पिछले कई वर्षों से Double Question System लागू कर रहा है।
इस पैटर्न में छात्रों को
- ज़रूरत से दोगुने प्रश्न दिए जाते हैं,
- लेकिन उनमें से केवल आधे का ही उत्तर देना होता है।
इसका फायदा यह है कि छात्र कठिन प्रश्न छोड़ सकते हैं और अपने अनुसार आसान प्रश्न चुनकर परीक्षा दे सकते हैं।
Bihar Board Exam Pattern 2026,Matric Exam Pattern –138 Questions in Maths, 110 in Science
1. मैट्रिक गणित (Maths)
गणित में कुल 138 प्रश्न पूछे जाएंगे
- 100 Objective Questions जिनमें से केवल 50 का उत्तर देना है
- 30 Short Answer Questions जिनमें से 15 का उत्तर देना है
- 8 Long Answer Questions जिनमें से 4 का उत्तर देना है
- यानि कुल 138 में से सिर्फ 69 प्रश्नों का उत्तर देना होगा।
2. मैट्रिक साइंस (Science)
साइंस में कुल 110 प्रश्न आएंगे:
- 80 Objective Questions जिनमें से 40 अनिवार्य
- 24 Short Answer Questions Physics, Chemistry, Biology से 8–8
- छात्रों को इनमें से 12 Short Answer देने होंगे
- 6 Long Answer Questions जिनमें से 3 का उत्तर अनिवार्य
प्रत्येक Objective प्रश्न 1 अंक, Short Answer 2 अंक और Long Answer 5 अंक का होगा।
Bihar Board Exam Pattern 2026 Inter Exam Pattern
1. Physics (70 Marks Paper)
कुल 96 प्रश्न पूछे जाएंगे।
70 Objective Questions लेकिन केवल 35 प्रश्नों का उत्तर देना अनिवार्य
20 Short Answer Questions जिनमें से 10 करने होंगे (प्रति प्रश्न 2 अंक)
6 Long Answer Questions जिनमें से 3 का उत्तर देना आवश्यक होगा (5 अंक प्रति प्रश्न)
इसी प्रकार Chemistry, Biology और अन्य विषयों में भी यही पैटर्न लागू रहेगा।
2. सभी विषयों में 15 मिनट अतिरिक्त समय
हर छात्र को प्रश्नपत्र समझने के लिए 15 मिनट का रीडिंग टाइम भी दिया जाएगा, जिससे वे उपयुक्त प्रश्न चुनकर परीक्षा शुरू कर सकें।
क्यों बढ़ाई जाती है प्रश्नों की संख्या?
बोर्ड अध्यक्ष आनंद किशोर के अनुसार, नई राष्ट्रीय शिक्षा नीति (NEP) के अनुरूप परीक्षा प्रणाली को आसान और लचीला बनाना लक्ष्य है।
- डबल क्वेश्चन सिस्टम के कारण
- छात्रों पर दबाव कम होता है
- कमज़ोर और औसत विद्यार्थी भी अच्छे अंक ला सकते हैं
- कठिन प्रश्न छोड़कर आसान प्रश्न चुनने की सुविधा मिलती है
- कॉपी जाँच में त्रुटि की संभावना कम होती है
- स्कूलों में तैयारी का माहौल बेहतर होता है
सरकार NEP के दिशा-निर्देशों के अनुसार 2027 से और बड़े बदलाव भी कर सकती है।
Bihar Board Exam Pattern 2026,FAQs
Q1. इंटर परीक्षा 2026 कब से शुरू होगी?
- 2 फरवरी 2026 से।
Q2. मैट्रिक परीक्षा 2026 कब होगी?
- 17 फरवरी 2026 से।
Q3. Maths में कुल कितने प्रश्न होंगे?
- 138, जिनमें से केवल 69 हल करने हैं।
Q4. इंटर फिजिक्स पेपर में कितने Objective प्रश्न होंगे?
- 70, लेकिन 35 ही करने हैं।
Q5. क्या Bihar Board में Negative Marking होती है?
- नहीं, बिल्कुल नहीं।
Conclusion निष्कर्ष
बिहार बोर्ड परीक्षा 2026 में इस बार भी प्रश्नों की संख्या दोगुनी रखी गई है, ताकि छात्र अधिक विकल्पों का लाभ उठा सकें। इंटर और मैट्रिक दोनों परीक्षाओं में ऑब्जेक्टिव, लघु उत्तरीय और दीर्घ उत्तरीय प्रश्नों का स्तर संतुलित रहेगा। गणित में 138 और विज्ञान में 110 प्रश्न जैसे बड़े बदलाव छात्रों के लिए सहायक होंगे क्योंकि उन्हें केवल आधे प्रश्नों का ही उत्तर देना है। इंटर के विज्ञान विषयों में भी यही प्रणाली लागू रहेगी।
मॉडल पेपर जारी होने के बाद छात्र परीक्षा पैटर्न को और बेहतर समझ पाएंगे। सभी छात्रों को सलाह है कि नियमित अभ्यास करें और मॉडल पेपर अवश्य हल करें।
Bihar Board Exam Pattern 2026 Important Links
| Link Title | Link |
|---|---|
| Bihar Board Official Website (2026) | CLICK NOW |
| Inter Model Paper 2026 | Download |
| Matric Model Paper 2026 | Download |
| Whatapp channel | JOIN NOW |
| Telegram Channel | JOIN NOW |
|
🔻हमारे सोशल मीडिया अकाउंट से जुड़े🔻 |
|
| WhatsApp Gr. | Telegram Gr. |
| Facebook Page | Instagram Page |
| Download App | YouTube Channel |

