Bihar Board 10th Hindi Sent Up Exam 2025 Question Paper With Answer Key: नमस्कार दोस्तों, बिहार विद्यालय परीक्षा समिति (BSEB), पटना द्वारा हर साल मैट्रिक यानी 10वीं कक्षा का सेंटअप परीक्षा (Pre Board Exam) आयोजित की जाती है। यह परीक्षा न केवल छात्रों की पढ़ाई को परखने का मौका देती है, बल्कि आने वाली Board Exam 2026 की तैयारी का आधार भी तैयार करती है।
इस लेख में हम आपको Bihar Board 10th Sent Up Exam 2025 के हिंदी प्रश्न पत्र (Hindi Question Paper), आंसर की (Answer Key), PDF डाउनलोड लिंक, प्रश्न पत्र पैटर्न और तैयारी टिप्स की पूरी जानकारी देंगे।
Bihar Board 10th Hindi Sent Up Exam 2025 – Highlights
| Name Of The Board | Bihar School Examination Board, Patna |
| Name Of The Post | Bihar Board 10th Hindi Sent Up Exam 2025 Question Paper With Answer Key |
| Exam Type | BSEB 10th Half Sent Up, November – 2025 |
| Subject Name | Hindi (हिंदी) |
| Exam Date | 29/11/2025 |
| Exam Shift | 1st Shift |
| Time Table | 09:30 AM to 12:45 PM |
| Exam Centre | Home Centre (Offline) |
| Official Website | biharboardonline.com |
बिहार बोर्ड 10वीं सेंटअप परीक्षा 2025 की खास बातें
- परीक्षा का आयोजन नवंबर 2025 में किया जा रहा है।
- सभी छात्रों को एक ही प्रकार का प्रश्न पत्र दिया जाएगा।
- परीक्षा दो शिफ्टों में होगी – प्रातःकालीन (9:30 – 12:45) और अपराह्न (02:00 – 05:15)।
- सभी विषय की परीक्षा 100 अंक की होती है, वही साइंस तथा सोशल साइंस विषय का पेपर 80 अंकों का होता है।
- Science & Social Science में 80 अंक थ्योरी और 20 अंक प्रैक्टिकल/Internal Assessment होते हैं।
- इस परीक्षा का उद्देश्य छात्रों को बोर्ड पैटर्न की आदत डालना है।
Bihar Board 10th Hindi Sent-Up Exam Question Paper 2025
साइंस विषय में तीन मुख्य खंड होते हैं –
- गद्य खंड
- पद्य खंड
- हिन्दी व्याकरण
प्रश्न पत्र का पैटर्न बोर्ड परीक्षा की तरह ही रखा जाता है, ताकि छात्रों को प्रैक्टिस का पूरा मौका मिल सके।
प्रश्न पत्र पैटर्न
- ऑब्जेक्टिव प्रश्न (MCQ) – 50% प्रश्न, जिन्हें OMR शीट पर हल करना होता है।
- संक्षिप्त उत्तर वाले प्रश्न (Short Answer) – 30% प्रश्न।
- दीर्घ उत्तर वाले प्रश्न (Long Answer) – 20% प्रश्न।
इस प्रकार, छात्र को समय प्रबंधन और सही रणनीति की प्रैक्टिस मिलती है।
Bihar Board 10th Half Yearly Exam 2025 – Preparation Tips for Science
- NCERT & BTC पर फोकस करें – सभी प्रश्न सीधे NCERT & BTC किताब से ही पूछे जाते हैं।
- पुराने प्रश्न पत्र हल करें – पिछले सालों के पेपर हल करके अपनी तैयारी को मजबूत बनाएं।
- समय प्रबंधन सीखें – पहले ऑब्जेक्टिव हल करें, फिर शॉर्ट और उसके बाद लॉन्ग आंसर पर जाएं।
- रीविजन पर ध्यान दें – अंतिम दिनों में केवल महत्वपूर्ण टॉपिक्स का पुनरावलोकन करें।
बिहार बोर्ड 10वीं सेंटअप परीक्षा 2025 का महत्व
- यह परीक्षा छात्रों को बोर्ड परीक्षा के स्तर की जानकारी देती है।
- छात्र अपनी कमजोरियों को पहचानकर उन्हें सुधार सकते हैं।
- शिक्षकों को यह पता चलता है कि किस विषय में छात्र पिछड़ रहे हैं।
- अगर छात्र इस परीक्षा को गंभीरता से देंगे तो वार्षिक परीक्षा में बेहतर प्रदर्शन करेंगे।
Bihar Board 10th Hindi Sent Up Exam Question Paper 2025 PDF Download
परीक्षा समाप्त होने के बाद हिंदी प्रश्न पत्र को PDF फॉर्मेट में उपलब्ध कराया जाएगा। छात्र इस PDF को डाउनलोड करके बार-बार प्रैक्टिस कर सकते हैं।
Bihar Board 10th Hindi Sent Up Exam Answer Key 2025
नीचे हम Bihar Board 10th Hindi Sent Up Exam 2025 Objective Answer Key (Section A) दे रहे हैं, ताकि छात्र अपने उत्तरों की जांच कर सकें।
| Q.N. | ANS | Q.N. | ANS | Q.N. | ANS | Q.N. | ANS |
| 1. | A | 26. | B | 51. | A | 76. | C |
| 2. | B | 27. | A | 52. | B | 77. | C |
| 3. | A | 28. | C | 53. | B | 78. | B |
| 4. | C | 29. | C | 54. | A | 79. | C |
| 5. | C | 30. | A | 55. | D | 80. | C |
| 6. | B | 31. | C | 56. | B | 81. | B |
| 7. | B | 32. | C | 57. | B | 82. | C |
| 8. | D | 33. | B | 58. | D | 83. | A |
| 9. | A | 34. | A | 59. | A | 84. | C |
| 10. | D | 35. | D | 60. | A | 85. | A |
| 11. | A | 36. | C | 61. | A | 86. | B |
| 12. | D | 37. | A | 62. | C | 87. | A |
| 13. | A | 38. | C | 63. | C | 88. | B |
| 14. | D | 39. | C | 64. | B | 89. | C |
| 15. | D | 40. | A | 65. | D | 90. | A |
| 16. | B | 41. | C | 66. | B | 91. | D |
| 17. | D | 42. | C | 67. | A | 92. | A |
| 18. | A | 43. | D | 68. | C | 93. | B |
| 19. | C | 44. | C | 69. | D | 94. | D |
| 20. | B | 45. | A | 70. | C | 95. | A |
| 21. | D | 46. | D | 71. | B | 96. | A |
| 22. | A | 47. | A | 72. | A | 97. | D |
| 23. | C | 48. | B | 73. | B | 98. | B |
| 24. | C | 49. | B | 74. | B | 99. | B |
| 25. | A | 50. | C | 75. | D | 100. | C |
Subjective 100% Correct Answer Key 🔐 👇
1. निम्नलिखित गद्यांशों में से किसी एक गद्यांश को पढ़कर नीचे दिए गए प्रश्नों के उत्तर दें । प्रत्येक प्रश्न दो अंकों का होगा ।
- (क) (i) उत्तर- मनुष्य के लिए वाणी एक अनमोल वरदान है।
- (क) (ii) उत्तर- कोयल की वाणी मधुर होती है।
- (क) (iii) उत्तर- समाज में मृदुभाषी लोगों का बहुत आदर होता है ।
- (क) (iv) उत्तर- मधुर वाणी से समाज में सद्भावना का प्रसार होता है ।
- (क) (v) उत्तर- मधुर वाणी
2. निम्नलिखित गद्यांशों में से किसी एक गद्यांश को पढ़ कर नीचे दिए गए प्रश्नों के उत्तर दें । प्रत्येक प्रश्न दो अंकों का होगा ।
- (क) (i) उत्तर- भारत एक कृषि प्रधान देश है ।
- (क) (ii) उत्तर- कृषि हमारे देश की अर्थव्यवस्था की आधारशिला है ।
- (क) (iii) उत्तर- खाद्यान्नों में आत्मनिर्भरता के अतिरिक्त पशुओं के लिए चारे तथा अनेक उद्योग- धन्धों का कच्चा माल भी कृषि से ही प्राप्त होता है।
- (क) (iv) उत्तर- भोजन की प्राप्ति के उद्देश्य से जो खेती की जाती है, उसे जीवन निर्वाह कृषि कहते हैं ।
- (क) (v) उत्तर- स्थान बदल-बदल कर खेती करने की पद्धति को स्थानान्तरी या ‘झूम कृषि’ कहते हैं ।
3. निम्नलिखित में से किसी एक विषय पर दिए गए संकेत बिंदुओं के आधार पर लगभग 250 – 300 शब्दों में निबंध लिखें :
उत्तर-(क) मेरे प्रिय कवि- गोस्वामी तुलसीदास हिन्दी काव्याकाश के उज्ज्वल नक्षत्र हैं, जिनकी किरणें हृदय-अन्तरिक्ष में थिरक-थिरक कर आनन्द उत्पन्न कर रही हैं । इनका जन्म बाँदा जिले के राजापुर गाँव में सन् 1496 ई० में हुआ था। इन्होंने समाज के लिए अक्षय मधुकोष उपहार स्वरूप अर्पित किया, पर स्वयं भ्रमर की भॉँति काँटों की चुभन सहते रहे । इन्होंने एक-से-एक रचना रची, परन्तु .रामचरितमानस. और .विनयपत्रिका. तो भक्तजनों के गलहार ही बन गए । उक्त दोनों रचनाओं ने तुलसी को सार्वदेशिक और सार्वकालिक बना दिया । रामचरितमानस तो आस्तिकों के लिए कंठहार और साहित्य-प्रेमियों के लिए सुधाकलश ही बन गया । जॉर्ज ग्रियर्सन ने मानस को उत्तर भारत की बाइबिल माना है, परन्तु सच्चाई तो यह है कि भारत की जनता मानस को बाइबिल से भी अधिक आदर देती है । तुलसी की दूसरी महत्त्वपूर्ण पद्धति है-विनयपत्रिका ।
यही कारण है कि आज भी हर क्षेत्र में मानस से उदाहरण दिए जाते हैं।” तुलसी की भाषा अवधी है । यह आदर्श, मर्यादा और विनय की श्रद्धा-भावना से ओत-प्रोत है । इनकी रचनाओं में लोकमंगल का विश्वास और संघर्ष गूंज रहे हैं । सचमुच, तुलसी में सृजन की आन्तरिक क्षमता थी, समन्वय का अथाह शील था, और थी विनय एवं श्रद्धा की गहराई । आत्मपक्ष और लोकपक्ष, शील और विवेक, हृदय और बुद्धि, भावुकता और कर्तव्य का यही सुसमन्वय तुलसी काव्य को इतना ऊपर उठा सका । गोस्वामीजी जीवन की व्यापकता के कवि थे । इसी से इनमें श्रद्धा, विनम्रता और समर्पण का भाव अधिक है। उपर्युक्त गुण जिस कवि ने नस-नस में समाए हों, भला वह मेरा प्रिय कवि क्यों न हो ?
4. अपने प्रधानाध्यापक के पास एक आवेदन पत्र लिखें, जिसमें पुस्तकालय के लिए नयी पुस्तकें मँगवाने का निवेदन किया गया हो ।
उत्तर-
सेवा में,
प्रधानाचार्य, ए आर कैरियर पॉइंट बेतिया,
विषय-पुस्तकालय के लिए नयी पुस्तकें मँगवाने के लिए निवेदन
महोदय,
हमारे विद्यालय में प्रत्येक कक्षा का एक कालांश पुस्तकालय का होता है। हम सभी पुस्तकालय जाते हैं, लेकिन पुस्तकालय में पुस्तकों की बहुत कमी है, विशेष कर हिन्दी की। हमारे पुस्तकालय में हिन्दी के प्रसिद्ध लेखकों की पुस्तकों की कमी है। हम हिन्दी साहित्य के प्रसिद्ध लेखकों की जीवनी पढ़ना चाहते हैं, कुछ कक्षाओं में लेखकों की जीवनी को विषय के तौर पर पढ़ाया भी जाता है। परन्तु हिन्दी की बढ़ावा देने के लिए इन प्रसिद्ध लेखकों की पुस्तकें मँगवाना जरूरी हो गया है।
हम सभी आप से अनुरोध करते हैं कि हिंदी के प्रसिद्ध लेखकों की पुस्तकें जल्द से जल्द मँगवाने का आदेश दें जिससे हम जल्द लाभ उठा सकें।
आपका आज्ञाकारी छात्र
सुमित कुमार X-C, क्रमांक-9
5. निम्नलिखित प्रश्नों में से किन्हीं पाँच प्रश्नों के उत्तर प्रत्येक लगभग 20- 30 शब्दों में दें :
(i) उत्तर- खोखा अपने माता-पिता की ढलती उम्न में पैदा हुआ था । इसलिए वह प्रकृति के नियम का अपवाद था । खोखा के माता-पिता को उससे पहले सिर्फ लड़कियाँ थीं इसलिए उसे प्यार-दुलार के नाम पर सभी तरह की आजादी थी । उसके विध्वंसक कार्यों में भी उसके माता-पिता उसमें इंजीनियर बनने की संभावना को देखते थे जबकि बेटियों को वे सिर्फ यह सिखाते थे कि उसे क्या नहीं करना चाहिए । इस तरह खोखा हरेक मामलों में अपवाद था ।
(ii) उत्तर- बढ़ते नाखूनों द्वारा प्रकृति मनुष्य को याद दिलाती है कि तुम भीतर वाले अस्त्र से अब भी वंचित नहीं हो। तुम्हारे नाखून को भुलाया नहीं जा सकता। तुम वही प्राचीनतम नख एवं दंत पर आश्रित रहने वाला जीव हो।
(ix) उत्तर-रंगप्पा, मंगम्मा के गांव का एक बड़ी शौकीन तबीयत का आदमी था। वह यदा-कदा जुआ भी खेल लेता था। रंगप्पा को जब यह ज्ञात हो गया कि मंगम्मा बेटे बहू से अलग रहती है तो वह उसके पीछे पड़ गया। उधार पैसे लेने और लौटाने की बात कहकर रास्ते में तंग करने लगा।
(iv) उत्तर-कहानी ‘बहादुर’ में, बहादुर के चले जाने के बाद निर्मला को यह अफ़सोस हुआ कि बहादुर ने कुछ भी सामान नहीं लिया था. निर्मला को यह अफ़सोस था कि बहादुर जैसा नौकर अब कहां मिलेगा जो सारा काम हंस-हंसकर कर देता था. निर्मला को यह भी अफ़सोस था कि अगर बहादुर जाने के लिए कहता, तो वह उसे रोकती और उसे अच्छी तरह से पहना-ओढ़ाकर भेजती.
(v) उत्तर–मनुष्य की छायाएँ हिरोशिमा शहर के झुलसे हुए पत्थरों और उजड़ी सड़कों पर पड़ी हुई हैं। हिरोशिमा शहर के बीचोबीच मानव निर्मित विध्वंसक परमाणु बम का सूरज बरस पड़ा, जिसकी अग्नि में मानव जलकर भाप बन गया। ये छायाएँ मानव जाति के गत कमों के विनाश का सबूत है, जो आज भी हिरोशिमा में मँडराता रहता है।
6. निम्नलिखित प्रश्नों में से किसी एक प्रश्न का उत्तर लिखें । ( शब्द सीमा लगभग 100 ) :
(i) उत्तर- ‘परंपरा का मूल्यांकन’ शीर्षक निबंध में लेखक यह बताता है कि जब इस देश में समाजवादी व्यवस्था कायम हो जाएगी, तब हमारी जनता को अपने साहित्य की परंपरा का पूर्ण ज्ञान हो सकेगा। अभी हम निर्धन और निरक्षर हैं। हमारी जनता साहित्य की महान उपलब्धियों के ज्ञान से वंचित है। वाल्मीकि और व्यास के करोड़ों पाठक बन जाएँगे। भारत में सांस्कृतिक आदान-प्रदान होने लगेगा। विभिन्न भाषाओं में लिखा हुआ साहित्य जातीय सीमाएँ लाँघकर सम्पूर्ण देश की संपत्ति बनेगा ।अंग्रेजी ज्ञानार्जन की भाषा बन जायेगी। मानव संस्कृति की विशद् धारा में भारतीय साहित्य की गौरवशाली परंपरा का नवीन योगदान होगा। इस स्वप्न को साकार करने में हमारी राष्ट्रीय साहित्य परंपरा की बड़ी भूमिका होगी। सम्पूर्ण भारतीय साहित्य पठन-पाठन के लिए सबके आगे अनुवाद और मूल, दोनों ही रूपों में सुलभ रहेगा।
Some Important Links
| Bihar Board 10th Hindi Sent Up Exam Question Paper 2025 | Click to Download Pdf |
| Bihar Board 10th Hindi Sent Up Exam Answer Key 2025 | Click to Download Pdf |
| BSEB 10th Sent Up Exam All Subjects Question Paper 2025 | Click to Download Pdf |
| BSEB WhatsApp Channel | BSEB Telegram Channel |
FAQs – Bihar Board 10th Sent Up Exam All Subjects Viral Question Paper 2025-26
Q1. बिहार बोर्ड 10वीं सेंटअप परीक्षा 2025 का रुटीन क्या हैं?
Bihar School Examination Board, Patna ने sentup exam 2025 class 10 का रुटीन जारी कर दिया हैं, सभी विद्यार्थी नीचे फोटो के माध्यम से अपना रुटीन देख सकते हैं –
Q2. 10वीं सेंटअप परीक्षा का प्रश्नपत्र कौन तैयार करता है?
दोस्तों, कक्षा 10वीं सेंटअप परीक्षा का प्रश्नपत्र BSEB, पटना कार्यालय में बैठे अनुभवी शिक्षक/शिक्षिकाओं द्वारा तैयार किया जाता है। इसके बाद प्रश्नपत्र को छपाई के लिए भेजा जाता है और फिर बोर्ड द्वारा सभी जिला शिक्षा कार्यालयों को भेजा जाता है। जिला कार्यालय से प्रश्नपत्र संबंधित +2 स्कूलों के प्रधानाचार्य तक पहुँचाया जाता है और निर्धारित रूटीन के अनुसार परीक्षा का आयोजन किया जाता है।
Q3. मैट्रिक सेट-अप परीक्षा में उपस्थित होना क्यों ज़रूरी है?
मैट्रिक सेट-अप परीक्षा बिहार बोर्ड की वार्षिक परीक्षा 2026 में बैठने के लिए अनिवार्य होती है। यदि कोई छात्र इस परीक्षा में अनुपस्थित रहता है या उचित कारण बिना अनुपस्थिति दर्ज होती है, तो उसे मुख्य बोर्ड परीक्षा में बैठने की अनुमति नहीं दी जाती। इसलिए यह परीक्षा छात्रों की उपस्थिति और शैक्षणिक पात्रता सुनिश्चित करने के लिए बेहद आवश्यक है।
Q4. 10वीं सेंटअप परीक्षा की कॉपी कौन जांचता है?
जी हां, कक्षा 10वीं सेंटअप परीक्षा की उत्तर पुस्तिकाएं (कॉपी) आपके ही गृह विद्यालय के शिक्षक/शिक्षिकाओं द्वारा जांची जाती हैं। इसके बाद तैयार रिजल्ट को विद्यालयों के माध्यम से बोर्ड तक भेजा जाता है।
Q5. अगर 10वीं सेंटअप परीक्षा में फेल हो गए तो क्या होगा?
दोस्तों, Bihar Board 10th Sentup Exam 2026 में यदि आप Fail हो जाते हैं तो आपको बोर्ड परीक्षा देने से वंचित कर दिया जाएगा। हालांकि कुछ परिस्थिति में Fail वाले विद्यार्थियों के लिए बोर्ड के द्वारा Special Sent-Up Exam भी आयोजित की जा सकती हैं।
Q6. परीक्षा में किस प्रकार की सामग्रियों पर प्रतिबंध रहेगा?
सेट-अप परीक्षा के दौरान किसी भी प्रकार की नकल सामग्री, इलेक्ट्रॉनिक गैजेट जैसे मोबाइल, स्मार्ट वॉच, ईयरफोन या अन्य डिजिटल उपकरण केंद्र में ले जाना सख्त प्रतिबंधित है। परीक्षा के दौरान परीक्षार्थी सिर्फ पारदर्शी पेन, एडमिट कार्ड और आवश्यक स्टेशनरी का ही उपयोग कर सकते हैं। नियमों के उल्लंघन पर परीक्षा रद्द भी की जा सकती है।
Q7. परीक्षा का समय और पाली से संबंधित क्या निर्देश हैं?
हर विषय की परीक्षा दो पालियों में ली जाएगी—पहली पाली सुबह और दूसरी पाली दोपहर में। छात्रों को परीक्षा शुरू होने के कम से कम 30 मिनट पहले केंद्र पर पहुँच जाना चाहिए ताकि एडमिट कार्ड चेकिंग और सीट आवंटन में कोई समस्या न हो। देर से पहुंचने वाले छात्रों को प्रवेश न मिलने की संभावना रहती है।
Q8. अनुपस्थित छात्रों के लिए बोर्ड परीक्षा में क्या नियम है?
बिहार बोर्ड ने स्पष्ट कर दिया है कि जो छात्र या छात्राएँ बिना उचित कारण के सेट-अप परीक्षा में अनुपस्थित रहेंगे, उन्हें वार्षिक बोर्ड परीक्षा में बैठने की अनुमति नहीं मिलेगी। इसका मतलब है कि सेट-अप परीक्षा में उपस्थिति भविष्य की परीक्षा पात्रता को सीधे प्रभावित करती है। इसलिए सभी विद्यार्थियों को अनिवार्य रूप से शामिल होना चाहिए।
Q9. प्रश्न पत्र की गोपनीयता से जुड़े क्या निर्देश हैं?
परीक्षा शुरू होने से पहले प्रश्न पत्र और गोपनीय सामग्री 17 नवंबर से ही विद्यालयों में वितरित की जाती है। विद्यालयों को यह निर्देश दिया गया है कि वे प्रश्न पत्रों को सुरक्षित रखें और परीक्षा से पहले किसी भी परिस्थिति में उन्हें लीक न होने दें। छात्रों को भी इस प्रक्रिया की गंभीरता को समझना चाहिए और नियमों का पालन करना चाहिए।
Q10. परीक्षा के दौरान अनुशासन का पालन कैसे करना होगा?
परीक्षा केंद्र पर छात्रों को शांत और अनुशासित रहना अनिवार्य है। किसी भी प्रकार की अनुशासनहीनता, अन्य छात्रों की सहायता करना, बातचीत करना या अवांछित हरकतें करना कदाचार की श्रेणी में माना जाएगा। ऐसे मामलों में छात्रों की परीक्षा रद्द हो सकती है और आगे की परीक्षाओं में भी प्रतिबंध लग सकता है।
Q11. परीक्षा के लिए आवश्यक दस्तावेज क्या हैं?
मैट्रिक सेट-अप परीक्षा में शामिल होने के लिए छात्रों को अपना विद्यालय द्वारा जारी एडमिट कार्ड साथ रखना आवश्यक है। इसके अलावा कोई एक अतिरिक्त पहचान पत्र जैसे स्कूल आईडी रखना भी फायदेमंद रहता है। बिना एडमिट कार्ड के छात्रों को परीक्षा केंद्र में प्रवेश नहीं दिया जाता, इसलिए सभी दस्तावेज समय से पहले तैयार रखना चाहिए।
Q12. क्या हमारे द्वारा दिए गए Viral Question Paper 100% सही होते हैं?
दोस्तों, हमारे द्वारा उपलब्ध कराए गए Viral Question Paper और Answer Key हमेशा पूरी तरह सही हों, इसकी गारंटी नहीं है। कई बार यह सही भी होते हैं और कभी-कभी इसमें त्रुटियां भी हो सकती हैं, क्योंकि यह सामग्री इंटरनेट व विभिन्न स्रोतों से एकत्रित की जाती है। इसलिए हम और हमारी टीम इसकी पूर्ण शुद्धता की गारंटी नहीं लेते हैं।
|
🔻हमारे सोशल मीडिया अकाउंट से जुड़े🔻 |
|
| WhatsApp Gr. | Telegram Gr. |
| Facebook Page | Instagram Page |
| Download App | YouTube Channel |



