Bihar Board 12th Hindi Sent Up Exam 2025: नमस्कार बच्चों, बिहार बोर्ड के द्वारा कक्षा 12वीं हिन्दी सेंटअप परीक्षा का प्रश्नपत्र (Question Paper) तथा आंसर की (Answer Key) जारी कर दिया गया हैं।
इस लेख के माध्यम से सभी विद्यार्थी Bihar Board 12th Hindi Sent Up Question Paper 2025 तथा Bihar Board 12th Hindi Sent Up Exam Answer Key 2025 को देख पाएंगे। इसलिए छात्र/छात्रा से अनुरोध हैं, लेख को ध्यान पूर्वक शुरू से अंत तक पढ़े…….
Bihar Board 12th Hindi Sent Up Exam 2025 OverAll
| Name Of The Board | Bihar School Examination Board, Patna |
| Name Of The Post | Bihar Board 12th Hindi Sent Up Exam 2025 Download Question Paper & Answer Key PDF |
| Exam Type | BSEB 12th Sent-Up Exam, November – 2025 |
| Subject Name | Hindi (हिन्दी) |
| Exam Date | 21/11/2025 |
| Exam Shift | 2nd Shift |
| Time Table | 02:00 PM to 05:15 PM |
| Exam Centre | Home Centre |
| Official Website | biharboardonline.com |
बिहार बोर्ड 12वीं सेंटअप परीक्षा 2025 (Bihar Board 12th Sent Up Exam 2025) ~ सम्पूर्ण जानकारी
नमस्कार दोस्तों, बिहार विद्यालय परीक्षा वाले द्वारा कक्षा 12वीं सेंट अप परीक्षा 2025 का आयोजन 19 नवंबर 2025 से 26 नवंबर 2025 तक बिहार के सभी 10+2 विद्यालय में आयोजित की जाएगी। परीक्षा का आयोजन दो पालियों में किया जाएगा। प्रथम पाली की परीक्षा सुबह 9:30 बजे से दोपहर 12:45 तक वही द्वितीय पाली की परीक्षा दोपहर 02:00 बजे से शाम 05:15 तक लिया जाएगा। बोर्ड की माने तो परीक्षा का निगरानी ऑनलाइन के माध्यम से किया जाएगा।
परीक्षा में शामिल होना सभी छात्रों के लिए 100% जरूरी हैं। परीक्षा से वंचित रहने वाले छात्रों को कक्षा 12वीं की बोर्ड परीक्षा 2026 देने से वंचित कर दिया जाएगा। इसलिए छात्रों से अनुरोध हैं, कृपया करके परीक्षा में अवश्य शामिल होंगे।
ये भी देखें – Bihar Board Inter Sent Up Exam Routine 2026 जारी – देखें इंटर सेंटअप परीक्षा तिथि 2025 पूरी जानकारी
बिहार बोर्ड 12वीं हिन्दी सेंटअप परीक्षा 2025 (Bihar Board 12th Hindi Sent-Up Examination, November – 2025)
हेलो बच्चों, बिहार बोर्ड के द्वारा दिनांक 21 नवंबर 2025 को आर्ट्स, साइंस और कॉमर्स वाले बच्चों का द्वितीय पाली में हिंदी (Hindi) का परीक्षा हैं। इस परीक्षा का Question Paper एवं Answer Key इंटरनेट की सूत्रों की माने तो वायरल हो गई हैं। जिसे आप सभी विद्यार्थी इस लेख के माध्यम से भी चेक & डाऊनलोड कर पाएंगे।
इस लेख के क्वेश्चन पेपर तथा आंसर की Download करने का सम्पूर्ण प्रकिया बताया गया हैं। इसके साथ ही साथ महत्वपूर्ण लिंक्स भी प्रदान करवाया गया हैं। जहां से आप एक क्लिक में प्रश्नपत्र तथा आंसर की डाऊनलोड कर पाएंगे।
Bihar Board 12th Hindi Sent Up Exam 2025 Question Paper
बिहार बोर्ड कक्षा 12वीं हिन्दी सेंटअप परीक्षा क्वेश्चन पेपर 2025 (BSEB 12th Hindi Sent Up Question Paper 2025) नीचे देख सकते हैं –
Bihar Board 12th Hindi Sent Up Exam Answer Key 2025 – बिहार बोर्ड 12वीं हिन्दी सेंटअप परीक्षा 2025 का आंसर की
बिहार बोर्ड कक्षा 12वीं हिन्दी सेंटअप परीक्षा 2025 के ओरिजिनल Question Paper के 100% Correct Answer Key नीचे देख सकते हैं –
OMR Answer Key ~ ( Section – A )
| Q.N. | ANS | Q.N. | ANS | Q.N. | ANS | Q.N. | ANS | Q.N. | ANS |
| 1. | D | 21. | C | 41. | A | 61. | B | 81. | B |
| 2. | A | 22. | D | 42. | C | 62. | B | 82. | A |
| 3. | C | 23. | A | 43. | D | 63. | C | 83. | B |
| 4. | D | 24. | B | 44. | C | 64. | D | 84. | B |
| 5. | A | 25. | C | 45. | C | 65. | A | 85. | C |
| 6. | B | 26. | D | 46. | B | 66. | C | 86. | B |
| 7. | C | 27. | A | 47. | B | 67. | D | 87. | A |
| 8. | C | 28. | B | 48. | B | 68. | A | 88. | D |
| 9. | A | 29 | C | 49. | A | 69. | B | 89. | B |
| 10. | B | 30.. | D | 50. | C | 70. | C | 90. | C |
| 11. | B | 31. | A | 51. | C | 71 | D | 91. | A |
| 12. | D | 32. | B | 52. | B | 72 | D | 92. | D |
| 13. | A | 33. | B | 53. | B | 73 | A | 93. | C |
| 14. | D | 34 | D | 54. | D | 74 | B | 94. | B |
| 15. | A | 35. | A | 55. | A | 75 | C | 95. | B |
| 16. | B | 36. | B | 56. | B | 76 | D | 96. | B |
| 17. | C | 37. | D | 57. | C | 77 | A | 97. | A |
| 18. | D | 38. | A | 58. | C | 78 | B | 98. | B |
| 19. | A | 39. | C | 59. | D | 79 | C | 99. | D |
| 20. | D | 40. | B | 60. | A | 80 | D | 100. | A |
Subjective Answer Key ( Section ~ B )
खण्ड – ब: विषयनिष्ठ प्रश्न (Subjective Questions)
निबंध (Essay): दिए गए छह विषयों में से किसी एक पर लगभग 250-300 शब्दों में एक निबंध लिखें।
(उदाहरण: परिश्रम का महत्व)
परिश्रम का महत्व
परिश्रम का अर्थ है कठिन प्रयास और लगन। यह मानव जीवन की आधारशिला है। संसार में जितने भी आविष्कार, विकास और सफलताएँ हुई हैं, वे सब परिश्रम की ही देन हैं।
यह कहावत है कि ‘परिश्रम ही सफलता की कुंजी है’। बिना परिश्रम के कोई भी व्यक्ति महान नहीं बन सकता, न ही कोई राष्ट्र प्रगति कर सकता है। परिश्रम व्यक्ति को स्वावलंबी बनाता है और उसमें आत्मविश्वास पैदा करता है। किसान खेत में, मजदूर कारखाने में और विद्यार्थी अपनी शिक्षा में परिश्रम करके ही जीवन में संतोष और लक्ष्य की प्राप्ति करते हैं।
परिश्रम से शरीर और मन दोनों स्वस्थ रहते हैं। आलस्य को मनुष्य का सबसे बड़ा शत्रु माना गया है, क्योंकि यह हमें काम करने से रोकता है और जीवन को निष्क्रिय बना देता है। परिश्रम से ही हम अपने नैतिक गुणों जैसे ईमानदारी, अनुशासन और धैर्य का विकास करते हैं।
अतः हमें यह समझना चाहिए कि संसार में बिना परिश्रम के कुछ भी प्राप्त नहीं होता। यह केवल व्यक्तिगत सफलता के लिए ही नहीं, बल्कि राष्ट्र निर्माण के लिए भी अनिवार्य है। परिश्रमी व्यक्ति ही समाज और देश को ऊँचाईयों तक ले जाता है।
2. सप्रसंग व्याख्या (Explanation with Reference to Context)
निम्नलिखित में से किन्हीं दो अवतरणों की सप्रसंग व्याख्या:
(i) “सच है, जब तक मनुष्य बोलता नहीं तब तक उसका गुण-दोष प्रकट नहीं होता।”
संदर्भ: यह पंक्ति बालकृष्ण भट्ट द्वारा लिखित निबंध ‘बातचीत’ से ली गई है।
भावार्थ: लेखक के अनुसार, वाक्शक्ति (बोलने की शक्ति) ही मनुष्य के भीतर छिपे चरित्र और स्वभाव को प्रकट करती है। जब तक कोई व्यक्ति चुप रहता है, तब तक उसके गुण (अच्छाई) और दोष (बुराई) दोनों ढके रहते हैं। बोलना ही वह माध्यम है जिससे उसके आंतरिक विचार, विवेक और संस्कार सामने आते हैं, और तब ही सही मायनों में उसका मूल्यांकन किया जा सकता है।
(ii) “बिना फेरे घोड़ा बिगड़ता है और बिना लड़े सिपाही।”
संदर्भ: यह उक्ति चंद्रधर शर्मा गुलेरी की कहानी ‘उसने कहा था’ से उद्धृत है।
भावार्थ: यह लहना सिंह द्वारा बोला गया एक संवाद है, जो अभ्यास और सतत क्रियाशीलता के महत्व को दर्शाता है। जिस प्रकार घोड़े को लगातार दौड़ाया या फेरा न दिया जाए तो वह आलसी हो जाता है और बिगड़ जाता है, उसी प्रकार एक सिपाही को यदि युद्ध या सैन्य अभ्यास में लगातार न लगाया जाए तो उसका कौशल और साहस कम हो जाता है। यह सिपाही जीवन की कठोर नियमितता को स्थापित करता है।
3. पत्र/आवेदन पत्र (Letter/Application)
अपने विद्यालय के प्रधानाचार्य के पास एक आवेदन पत्र लिखें, जिसमें विद्यालय के शौचालय की साफ-सफाई की समुचित व्यवस्था के लिए अनुरोध किया गया हो।
सेवा में,
प्रधानाचार्य महोदय,
सरस्वती उच्च विद्यालय,
पटना।
विषय: विद्यालय के शौचालय की समुचित साफ-सफाई की व्यवस्था हेतु आवेदन पत्र।
महोदय,
सविनय निवेदन है कि मैं आपके विद्यालय का ग्यारहवीं कक्षा का छात्र/छात्रा हूँ। मैं आपका ध्यान विद्यालय के शौचालयों की खराब स्थिति की ओर आकर्षित करना चाहता/चाहती हूँ।
शौचालयों में प्रायः गंदगी रहती है, जिससे वहाँ से दुर्गंध आती है और संक्रमण फैलने का खतरा बना रहता है। सफाईकर्मी की अनियमितता और पानी की अपर्याप्त व्यवस्था के कारण विद्यार्थियों को भारी असुविधा का सामना करना पड़ रहा है, जिससे उन्हें बाहर जाने पर विवश होना पड़ता है।
लघु उत्तरीय प्रश्न (Short Answer Questions)
4. निम्नलिखित प्रश्नों में से किन्हीं पाँच के उत्तर दें।
(i) बालकृष्ण भट्ट के अनुसार वाक्शक्ति न होती तो क्या होता ?
बालकृष्ण भट्ट के अनुसार, यदि मनुष्य में वाक्शक्ति (बोलने की शक्ति) न होती, तो यह समस्त सृष्टि गूँगी प्रतीत होती। सब लोग चुपचाप बैठे रहते और वे एक-दूसरे के सुख-दुख, अनुभव और भावों का आदान-प्रदान न कर पाते। इससे सृष्टि का विकास रुक जाता और जीवन निष्क्रिय हो जाता।
(ii) लहना सिंह के गाँव में आया तुर्की मौलवी क्या कहता था ?
‘उसने कहा था’ कहानी के अनुसार, लहना सिंह के गाँव में आया तुर्की मौलवी कहता था कि जर्मनी के लोग बड़े पंडित हैं। वह वेद पढ़कर विमान चलाने की विद्या जान गए हैं और अब वे लोग ही हिंदुस्तान में आएंगे तथा गौ-हत्या बंद करवाएंगे।\
(iii) जयप्रकाश नारायण कम्युनिस्ट पार्टी में क्यों नहीं शामिल हुए ?
जयप्रकाश नारायण कम्युनिस्ट पार्टी में इसलिए शामिल नहीं हुए, क्योंकि वे जब अमेरिका से लौटकर आए तो उन्हें पता चला कि कम्युनिस्ट पार्टी की नीति भारत को गुलाम बनाए रखने की थी। उस समय कम्युनिस्ट पार्टी ब्रिटिश शासन का समर्थन कर रही थी, जो देश की आजादी के खिलाफ था।
(iv) ‘अर्धनारीश्वर’ शीर्षक पाठ में वर्णित प्रवृत्तिमार्ग और निवृत्तिमाग क्या है ?
प्रवृत्तिमार्ग: यह वह मार्ग है जो जीवन और संसार से जुड़ा होता है। यह घर-गृहस्थी, पारिवारिक जिम्मेदारियों और भोग-विलास को महत्व देता है।
निवृत्तिमार्ग: यह वह मार्ग है जो संन्यास और मोक्ष से जुड़ा होता है। यह संसार के बंधनों से मुक्त होकर वैराग्य और अध्यात्मिक साधना को महत्व देता है। यह पुरुषार्थ से दूर रहने की प्रवृत्ति है।
(v) ‘गैंग्रीन’ क्या है ? ‘रोज’ शीर्षक कहानी के अनुसार उत्तर दें।
‘रोज’ कहानी के अनुसार, गैंग्रीन एक भयानक बीमारी का नाम है। यह मुख्य रूप से पहाड़ी क्षेत्रों में काँटा चुभने या साधारण चोट के कारण घाव सड़ जाने से होती है। इसका इलाज घाव वाले अंग को काटकर अलग करना होता है ताकि जहर पूरे शरीर में न फैले। मालती के पति महेश्वर इसी बीमारी के डॉक्टर थे।
5. निम्नलिखित प्रश्नों में से किन्हीं तीन के उत्तर दें।
(i) संघर्ष समितियों से जयप्रकाश नारायण की क्या अपेक्षाएँ हैं ? ‘संपूर्ण क्रांति’ शीर्षक पाठ के अनुसार लिखें।
जयप्रकाश नारायण (जेपी) ने ‘संपूर्ण क्रांति’ के दौरान गठित छात्र-युवक संघर्ष समितियों से निम्नलिखित अपेक्षाएँ रखी थीं:
लोकतंत्र की निगरानी: समितियाँ विधानसभा और लोकतंत्र के लिए स्थायी प्रहरी (पहरेदार) का काम करें। उन्हें लोकतंत्र के प्रति जागरूक और सक्रिय रहना चाहिए।
सामाजिक परिवर्तन: समितियों का कार्य केवल राजनीतिक नहीं होना चाहिए, बल्कि उन्हें समाज में व्याप्त बुराइयों जैसे दहेज प्रथा, भ्रष्टाचार, जाति-भेद और छुआछूत को दूर करने के लिए भी काम करना चाहिए।
जनता का दबाव बनाना: यदि सरकारी अधिकारी रिश्वतखोरी करें या कोई गलत काम करें, तो समितियाँ मिलकर उन पर जनता का दबाव बनाएँ और उन्हें सही रास्ते पर चलने के लिए मजबूर करें।
विकासात्मक कार्य: समितियाँ गाँव-गाँव में शिक्षण कार्यक्रम चलाएँ, बेरोजगारी को दूर करने के लिए कार्यक्रम बनाएँ और गाँव के विकास में योगदान दें।
(ii) शिक्षा का क्या अर्थ है एवं इसके क्या कार्य हैं ? पठित पाठ के आधार पर स्पष्ट करें।
जे. कृष्णमूर्ति द्वारा रचित ‘शिक्षा’ शीर्षक पाठ के अनुसार:
शिक्षा का अर्थ: सच्ची शिक्षा का अर्थ केवल ज्ञान या कौशल प्राप्त करके नौकरी पा लेना नहीं है। सच्ची शिक्षा वह है जो हमें भयमुक्त, स्वतंत्र और विचारशील बनाती है। यह हमें जीवन के सत्य को समझने, चुनौतियों का सामना करने और दुनिया के जटिलताओं को समझने में सहायक होती है।
शिक्षा के कार्य:
भयमुक्त करना: शिक्षा का सबसे प्रमुख कार्य मनुष्य को सभी प्रकार के डर (भय) से मुक्त करना है। भय से मुक्त होकर ही व्यक्ति स्वतंत्र रूप से सोच सकता है।
समग्रता और प्रेम: यह हमें जीवन को समग्रता से देखने और दूसरे मनुष्यों, जानवरों और प्रकृति से प्रेम करना सिखाती है।
विद्रोही बनाना: शिक्षा हमें रूढ़ियों और सड़ी-गली परम्पराओं को बिना सोचे-समझे स्वीकारने के बजाय, उनके विरुद्ध विद्रोही बनने की प्रेरणा देती है।
जीवन के सत्य को समझना: यह हमें जीवन के वास्तविक उद्देश्य और सत्य को जानने में मदद करती है, जिससे हम जीवन को एक महान कार्य के रूप में ले सकें।
(iii) एकांकी और नाटक में क्या अंतर है ? संक्षेप में बताएँ।
Some Important Link –
| BSEB 12th Hindi Sent-Up Exam 2025 | |
| Join Us | WhatsApp Channel |
निष्कर्ष (Conclusion)
अतः इस लेख के माध्यम से मैंने आप सभी को BSEB 12th Hindi Sent Up Exam 2025 के बारे में सम्पूर्ण जानकारी दिया हूं। इसके साथ ही साथ BSEB 12th Hindi Sent Up Exam Question Paper 2025 तथा BSEB 12th Hindi Sent Up Exam Answer Key 2025 की उपलब्ध करवाया हूं। उम्मीद करते हैं, आपको यह लेख पसंद आया होगा। शुक्रियां !!
FAQs – Bihar Board 12th Sent Up Exam All Subjects Viral Question Paper 2025-26
Q1. बिहार बोर्ड 12वीं सेंटअप परीक्षा 2025 का रुटीन क्या हैं?
Bihar School Examination Board, Patna ने sentup exam 2025 class 12 का रुटीन जारी कर दिया हैं, सभी विद्यार्थी नीचे फोटो के माध्यम से अपना रुटीन देख सकते हैं –
Q2. 12वीं सेंटअप परीक्षा का प्रश्नपत्र कौन तैयार करता है?
दोस्तों, कक्षा 12वीं सेंटअप परीक्षा का प्रश्नपत्र BSEB, पटना कार्यालय में बैठे अनुभवी शिक्षक/शिक्षिकाओं द्वारा तैयार किया जाता है। इसके बाद प्रश्नपत्र को छपाई के लिए भेजा जाता है और फिर बोर्ड द्वारा सभी जिला शिक्षा कार्यालयों को भेजा जाता है। जिला कार्यालय से प्रश्नपत्र संबंधित +2 स्कूलों के प्रधानाचार्य तक पहुँचाया जाता है और निर्धारित रूटीन के अनुसार परीक्षा का आयोजन किया जाता है।
Q3. इंटर सेट-अप परीक्षा में उपस्थित होना क्यों ज़रूरी है?
इंटर सेट-अप परीक्षा बिहार बोर्ड की वार्षिक परीक्षा 2026 में बैठने के लिए अनिवार्य होती है। यदि कोई छात्र इस परीक्षा में अनुपस्थित रहता है या उचित कारण बिना अनुपस्थिति दर्ज होती है, तो उसे मुख्य बोर्ड परीक्षा में बैठने की अनुमति नहीं दी जाती। इसलिए यह परीक्षा छात्रों की उपस्थिति और शैक्षणिक पात्रता सुनिश्चित करने के लिए बेहद आवश्यक है।
Q4. 12वीं सेंटअप परीक्षा की कॉपी कौन जांचता है?
जी हां, कक्षा 12वीं सेंटअप परीक्षा की उत्तर पुस्तिकाएं (कॉपी) आपके ही गृह विद्यालय के शिक्षक/शिक्षिकाओं द्वारा जांची जाती हैं। इसके बाद तैयार रिजल्ट को विद्यालयों के माध्यम से बोर्ड तक भेजा जाता है।
Q5. अगर 12वीं सेंटअप परीक्षा में फेल हो गए तो क्या होगा?
दोस्तों, Bihar Board 12th Sentup Exam 2026 ममें यदि आप Fail हो जाते हैं तो आपको बोर्ड परीक्षा देने से वंचित कर दिया जाएगा। हालांकि कुछ परिस्थिति में Fail वाले विद्यार्थियों के लिए बोर्ड के द्वारा Special Sent-Up Exam भी आयोजित की जा सकती हैं।
Q6. परीक्षा में किस प्रकार की सामग्रियों पर प्रतिबंध रहेगा?
सेट-अप परीक्षा के दौरान किसी भी प्रकार की नकल सामग्री, इलेक्ट्रॉनिक गैजेट जैसे मोबाइल, स्मार्ट वॉच, ईयरफोन या अन्य डिजिटल उपकरण केंद्र में ले जाना सख्त प्रतिबंधित है। परीक्षा के दौरान परीक्षार्थी सिर्फ पारदर्शी पेन, एडमिट कार्ड और आवश्यक स्टेशनरी का ही उपयोग कर सकते हैं। नियमों के उल्लंघन पर परीक्षा रद्द भी की जा सकती है।
Q7. परीक्षा का समय और पाली से संबंधित क्या निर्देश हैं?
हर विषय की परीक्षा दो पालियों में ली जाएगी—पहली पाली सुबह और दूसरी पाली दोपहर में। छात्रों को परीक्षा शुरू होने के कम से कम 30 मिनट पहले केंद्र पर पहुँच जाना चाहिए ताकि एडमिट कार्ड चेकिंग और सीट आवंटन में कोई समस्या न हो। देर से पहुंचने वाले छात्रों को प्रवेश न मिलने की संभावना रहती है।
Q8. अनुपस्थित छात्रों के लिए बोर्ड परीक्षा में क्या नियम है?
बिहार बोर्ड ने स्पष्ट कर दिया है कि जो छात्र या छात्राएँ बिना उचित कारण के सेट-अप परीक्षा में अनुपस्थित रहेंगे, उन्हें वार्षिक बोर्ड परीक्षा में बैठने की अनुमति नहीं मिलेगी। इसका मतलब है कि सेट-अप परीक्षा में उपस्थिति भविष्य की परीक्षा पात्रता को सीधे प्रभावित करती है। इसलिए सभी विद्यार्थियों को अनिवार्य रूप से शामिल होना चाहिए।
Q9. प्रश्न पत्र की गोपनीयता से जुड़े क्या निर्देश हैं?
परीक्षा शुरू होने से पहले प्रश्न पत्र और गोपनीय सामग्री 17 नवंबर से ही विद्यालयों में वितरित की जाती है। विद्यालयों को यह निर्देश दिया गया है कि वे प्रश्न पत्रों को सुरक्षित रखें और परीक्षा से पहले किसी भी परिस्थिति में उन्हें लीक न होने दें। छात्रों को भी इस प्रक्रिया की गंभीरता को समझना चाहिए और नियमों का पालन करना चाहिए।
Q10. परीक्षा के दौरान अनुशासन का पालन कैसे करना होगा?
परीक्षा केंद्र पर छात्रों को शांत और अनुशासित रहना अनिवार्य है। किसी भी प्रकार की अनुशासनहीनता, अन्य छात्रों की सहायता करना, बातचीत करना या अवांछित हरकतें करना कदाचार की श्रेणी में माना जाएगा। ऐसे मामलों में छात्रों की परीक्षा रद्द हो सकती है और आगे की परीक्षाओं में भी प्रतिबंध लग सकता है।
Q11. परीक्षा के लिए आवश्यक दस्तावेज क्या हैं?
इंटर सेट-अप परीक्षा में शामिल होने के लिए छात्रों को अपना विद्यालय द्वारा जारी एडमिट कार्ड साथ रखना आवश्यक है। इसके अलावा कोई एक अतिरिक्त पहचान पत्र जैसे स्कूल आईडी रखना भी फायदेमंद रहता है। बिना एडमिट कार्ड के छात्रों को परीक्षा केंद्र में प्रवेश नहीं दिया जाता, इसलिए सभी दस्तावेज समय से पहले तैयार रखना चाहिए।
Q12. क्या हमारे द्वारा दिए गए Viral Question Paper 100% सही होते हैं?
दोस्तों, हमारे द्वारा उपलब्ध कराए गए Viral Question Paper और Answer Key हमेशा पूरी तरह सही हों, इसकी गारंटी नहीं है। कई बार यह सही भी होते हैं और कभी-कभी इसमें त्रुटियां भी हो सकती हैं, क्योंकि यह सामग्री इंटरनेट व विभिन्न स्रोतों से एकत्रित की जाती है। इसलिए हम और हमारी टीम इसकी पूर्ण शुद्धता की गारंटी नहीं लेते हैं।
|
🔻हमारे सोशल मीडिया अकाउंट से जुड़े🔻 |
|
| WhatsApp Gr. | Telegram Gr. |
| Facebook Page | Instagram Page |
| Download App | YouTube Channel |



