RRB Graduation Level CBT 2 Admit Card 2025: नमस्कार दोस्तों, रेलवे भर्ती बोर्ड (RRB) ने ग्रेजुएशन लेवल भर्ती परीक्षा (विज्ञापन संख्या 05/2024) के लिए CBT 2 Admit Card 2025 जारी कर दिया है। जिन उम्मीदवारों ने CBT 1 परीक्षा पास कर ली है, वे अब CBT 2 Exam में शामिल होंगे। परीक्षा में सम्मिलित होने के लिए उम्मीदवारों को आधिकारिक वेबसाइट से अपना Admit Card और City Intimation Letter डाउनलोड करना अनिवार्य है।
CBT 2 परीक्षा 13 अक्टूबर 2025 को आयोजित की जाएगी और परीक्षा से 04 दिन पहले तक एडमिट कार्ड डाउनलोड किया जा सकेगा। उम्मीदवार नीचे दिए गए लिंक से अपने एडमिट कार्ड और परीक्षा शहर विवरण चेक कर सकते हैं।

RRB Graduation Level CBT 2 Exam 2025 – महत्वपूर्ण तिथियाँ
कार्यक्रम | तारीख़ |
---|---|
आवेदन की शुरुआत | 14 सितम्बर 2024 |
आवेदन की अंतिम तिथि | 20 अक्टूबर 2024 |
शुल्क भुगतान की अंतिम तिथि | 22 अक्टूबर 2024 |
फॉर्म सुधार तिथि | 23-30 अक्टूबर 2024 |
CBT-I परीक्षा तिथि | 05-24 जून 2025 |
CBT-I Admit Card जारी | 01 जून 2025 |
CBT-I Answer Key जारी | 01 जुलाई 2025 |
CBT-I Result जारी | 19 सितम्बर 2025 |
CBT-II परीक्षा तिथि | 13 अक्टूबर 2025 |
City Intimation Letter जारी | 03 अक्टूबर 2025 |
Admit Card जारी | परीक्षा से 04 दिन पहले |
RRB Graduation Level CBT 2 Admit Card 2025 Download
RRB Admit Card परीक्षा का सबसे अहम दस्तावेज है। इसके बिना उम्मीदवार को परीक्षा केंद्र में प्रवेश नहीं मिलेगा। उम्मीदवार अपने पंजीकरण नंबर और पासवर्ड डालकर आधिकारिक वेबसाइट से इसे डाउनलोड कर सकते हैं।
- एडमिट कार्ड में उम्मीदवार का नाम, रोल नंबर, जन्मतिथि, परीक्षा तिथि और समय दर्ज होगा।
- उम्मीदवार को परीक्षा केंद्र पर एडमिट कार्ड और एक मान्य फोटो आईडी ले जाना अनिवार्य होगा।
RRB Graduation Level CBT 2 City Intimation Letter 2025
City Intimation Letter एडमिट कार्ड से पहले जारी किया जाता है, जिससे उम्मीदवारों को यह जानकारी मिल सके कि उनका परीक्षा केंद्र किस शहर में आवंटित हुआ है। हालांकि, इसमें परीक्षा केंद्र का सटीक पता नहीं दिया जाता, बल्कि केवल परीक्षा शहर की जानकारी होती है।
यह उम्मीदवारों के लिए काफी मददगार होता है ताकि वे यात्रा और अन्य व्यवस्थाओं की तैयारी पहले से कर सकें।
RRB Graduation Level CBT 2 Admit Card 2025 – डाउनलोड कैसे करें?
- सबसे पहले RRB की आधिकारिक वेबसाइट पर जाएं।
- “RRB Graduation Level CBT 2 Admit Card 2025” लिंक पर क्लिक करें।
- अपना पंजीकरण नंबर और पासवर्ड/जन्मतिथि दर्ज करें।
- अब आपका एडमिट कार्ड और सिटी इंटिमेशन लेटर स्क्रीन पर दिखाई देगा।
- डाउनलोड करें और प्रिंट आउट निकाल लें।
Some Important Links
City Intimation Letter View | Link 1 || Link 2 |
Admit Card download | Click to Download |
Official Website | Our Website Home-Page |
नोट: उम्मीदवारों को सलाह दी जाती है कि वे एडमिट कार्ड और सिटी इंटिमेशन लेटर समय पर डाउनलोड कर लें और परीक्षा तिथि से पहले सभी निर्देशों को ध्यानपूर्वक पढ़ लें।
🔻हमारे सोशल मीडिया अकाउंट से जुड़े🔻 |
|
WhatsApp Gr. | Telegram Gr. |
Facebook Page | Instagram Page |
Download App | YouTube Channel |
NTPC under Graduate level