CBSE Supplementary Admit Card 2025: नमस्कार दोस्तों, CBSE 10th 12th Supplementary Admit Card 2025 का इंतजार कर रहे छात्रों के लिए बड़ी खबर है। CBSE ने कक्षा 10वीं और 12वीं की सप्लीमेंट्री परीक्षा 2025 की डेटशीट जारी कर दी है। परीक्षा जुलाई 2025 में आयोजित की जाएगी और जल्द ही एडमिट कार्ड भी आधिकारिक वेबसाइट पर उपलब्ध होंगे।
CBSE की इस पूरक परीक्षा में वे छात्र शामिल हो सकते हैं जो मुख्य परीक्षा 2025 में एक या दो विषयों में असफल रहे थे। इस पोस्ट में हम एडमिट कार्ड डाउनलोड प्रक्रिया, डेटशीट, समय-सारणी और अन्य जरूरी निर्देशों की विस्तार से जानकारी देंगे।
CBSE Supplementary Admit Card 2025 – OverAll
जानकारी का प्रकार | विवरण |
---|---|
परीक्षा का नाम | CBSE Supplementary (Compartment) Exam 2025 |
शामिल कक्षाएं | कक्षा 10वीं और 12वीं |
एडमिट कार्ड जारी होने की तिथि | जुलाई का पहला सप्ताह (Expected) |
आधिकारिक वेबसाइट | cbse.gov.in |
परीक्षा समय | सुबह 10:30 बजे से दोपहर 01:30 बजे तक |
एडमिट कार्ड कैसे प्राप्त करें | प्राइवेट छात्र – वेबसाइट से डाउनलोड करें; रेगुलर छात्र – स्कूल से प्राप्त करें |
डेटशीट कैसे देखें | इस पोस्ट में ऊपर टेबल के रूप में दिया गया है |
CBSE Supplementary Exam 2025 क्या है?
CBSE Supplementary Exam का उद्देश्य छात्रों को एक और अवसर देना है जिससे वे अपने वर्ष को बर्बाद होने से बचा सकें। जो छात्र एक या दो विषयों में पास नहीं हो पाते हैं, वे इस परीक्षा के माध्यम से उसी वर्ष उत्तीर्ण हो सकते हैं।
यह परीक्षा छात्रों के लिए काफी महत्वपूर्ण होती है क्योंकि इससे उन्हें दोबारा सालभर इंतजार करने की आवश्यकता नहीं पड़ती।
CBSE Class 10 Supplementary Exam Date Sheet 2025
सीबीएसई बोर्ड ने कक्षा 10वीं सप्लीमेंट्री परीक्षा 2025 का आधिकारिक परीक्षा कार्यक्रम (Exam Routine) जारी कर दिया हैं, जिसे आप सभी नीचे देख सकते हैं –
Supplementary_Datesheet_X_2025_26062025.CBSE Class 12 Supplementary Exam Date Sheet 2025
सीबीएसई बोर्ड ने कक्षा 12वीं सप्लीमेंट्री परीक्षा 2025 का आधिकारिक परीक्षा कार्यक्रम (Exam Routine) जारी कर दिया हैं, जिसे आप सभी नीचे देख सकते हैं –
Supplementary_Datesheet_XII_2025_26062025.CBSE Supplementary Admit Card 2025 – कैसे डाउनलोड करें?
बोर्ड की ओर से Admit Card जल्द ही आधिकारिक वेबसाइट cbse.gov.in पर जारी किया जाएगा। आइए जानते हैं इसे कैसे डाउनलोड करें:
🔻 स्टेप-बाय-स्टेप प्रक्रिया:
- आधिकारिक वेबसाइट पर जाएँ: cbse.gov.in
- “Pariksha Sangam” सेक्शन पर क्लिक करें
- “School/Students Activities” वाले सेक्शन में जाएँ
- “Supplementary Admit Card 2025” लिंक पर क्लिक करें
- रोल नंबर, जन्म तिथि और स्कूल कोड दर्ज करें
- स्क्रीन पर आपका Admit Card दिखेगा, इसे डाउनलोड कर लें और प्रिंट निकाल लें
नोट: Regular छात्रों को Admit Card उनके स्कूल द्वारा प्रदान किया जाएगा, जबकि Private छात्र वेबसाइट से खुद डाउनलोड कर सकते हैं।
महत्वपूर्ण निर्देश (CBSE Instructions 2025)
- परीक्षा केंद्र पर 15 मिनट पहले पहुँचना अनिवार्य है।
- परीक्षा का समय: प्रायः 10:30 AM से शुरू होता है
- 15 मिनट का Reading Time मिलेगा
- इलेक्ट्रॉनिक डिवाइस ले जाना मना है (मोबाइल, स्मार्टवॉच, ब्लूटूथ आदि)
- छात्र अपनी स्कूल यूनिफॉर्म और स्कूल आईडी के साथ पहुँचें
- Admit Card और एक अन्य पहचान प्रमाण पत्र (जैसे – आधार कार्ड, वोटर आईडी कार्ड, आदि) के बिना परीक्षा में बैठने नहीं दिया जाएगा।
ये भी देखें – CBSE 10th 12th Result 2025 Date – अभी-अभी रिज़ल्ट हुआ जारी, यहां से चेक करें @cbseresults.nic.in
निष्कर्ष (Conclusion)
CBSE Supplementary Examination 2025 छात्रों के लिए एक महत्वपूर्ण मौका है। अगर आपने इस बार कम नंबर पाए या किसी विषय में फेल हो गए हैं, तो ये परीक्षा आपके लिए लाइफलाइन है। अपना एडमिट कार्ड समय पर डाउनलोड करें, डेटशीट को फॉलो करें, और समय पर परीक्षा केंद्र पहुँचें।
Some Important Links
CBSE 10th Supplementary Exam Routine 2025 Pdf Download | CBSE 12th Supplementary Exam Routine 2025 Pdf Download |
Click to Download Supplementary Admit Card | Official Website |
FAQs – CBSE Supplementary Admit Card 2025
❓1. CBSE Supplementary Admit Card 2025 कब जारी होगा?
CBSE सप्लीमेंट्री एडमिट कार्ड जुलाई के पहले सप्ताह में जारी होने की संभावना है। छात्र cbse.gov.in वेबसाइट पर जाकर रोल नंबर, स्कूल नंबर और जन्म तिथि डालकर इसे डाउनलोड कर सकेंगे।
❓2. क्या Supplementary Exam में फेल होने पर फिर से साल देना पड़ेगा?
अगर छात्र सप्लीमेंट्री परीक्षा में भी फेल हो जाता है, तो उसे अगले साल दोबारा बोर्ड परीक्षा में बैठना पड़ेगा। इसलिए यह परीक्षा छात्रों के लिए अंतिम अवसर होती है साल बचाने का।
❓3. क्या एडमिट कार्ड स्कूल से भी मिल सकता है?
हाँ, जो छात्र रेगुलर स्कूल से हैं, उन्हें उनका एडमिट कार्ड स्कूल द्वारा ही प्रदान किया जाएगा। वहीं, प्राइवेट छात्र CBSE की वेबसाइट से खुद डाउनलोड कर सकते हैं।
❓4. CBSE Class 10 और 12 Supplementary Exam 2025 की तारीख क्या है?
कक्षा 10 की परीक्षाएं 15 जुलाई से 22 जुलाई 2025 तक चलेंगी, जबकि कक्षा 12 की मुख्य परीक्षा 15 जुलाई को और स्किल विषय 16 जुलाई को आयोजित होंगे।
❓5. Supplementary Exam में कौन-कौन से विषय शामिल होते हैं?
CBSE सप्लीमेंट्री परीक्षा में वही विषय शामिल होते हैं जिनमें छात्र मुख्य परीक्षा में अनुत्तीर्ण होते हैं। सभी मुख्य विषय (Maths, Science, English, Hindi, Social Science आदि) और स्किल/वोकेशनल विषय शामिल किए जाते हैं।
यहां लेख कैसा लगा हमें कमेंट करके अवश्य बताएं एवं दोस्तों के साथ इसे ज्यादा से ज्यादा शेयर करें। शुक्रियां
🔻हमारे सोशल मीडिया अकाउंट से जुड़े🔻 |
|
WhatsApp Gr. | Telegram Gr. |
Facebook Page | Instagram Page |
Download App | YouTube Channel |