Bihar Police Enforcement SI Syllabus and Exam Pattern 2025 – नमस्कार दोस्तों, बिहार पुलिस अधीनस्थ सेवा आयोग (BPSSC) ने प्रवर्तन अवर निरीक्षक (Enforcement Sub Inspector) पदों पर भर्ती हेतु Advt. No. 03/2025 के तहत अधिसूचना जारी की है। इस भर्ती के अंतर्गत कुल 33 पदों पर नियुक्ति की जाएगी। इच्छुक उम्मीदवार 30 जून 2025 तक ऑनलाइन आवेदन कर सकते हैं।
इस लेख के माध्यम से जानिए Bihar Police Enforcement SI Syllabus 2025 और परीक्षा पैटर्न की पूरी जानकारी। डाउनलोड करें BPSSC ESI Syllabus PDF, जानें चयन प्रक्रिया, विषयवार सिलेबस और तैयारी की रणनीति।
Bihar Police Enforcement SI Syllabus and Exam Pattern 2025 – OverAll
तत्व | विवरण |
---|---|
पोस्ट का नाम | Enforcement Sub Inspector (ESI) |
विभाग | Bihar Transport Department |
भर्ती संस्था | Bihar Police Sub-ordinate Services Commission (BPSSC) |
Advt. No. | 03/2025 |
कुल पद | 33 |
आवेदन प्रारंभ | 30 मई 2025 |
अंतिम तिथि | 30 जून 2025 |
आवेदन मोड | ऑनलाइन |
न्यूनतम योग्यता | स्नातक किसी भी मान्यता प्राप्त विश्व विद्यालय से |
वेबसाइट | bpssc.bihar.gov.in |
चयन प्रक्रिया (Selection Process of Bihar Police Enforcement Sub Inspector)
BPSSC ESI भर्ती में निम्नलिखित चरण शामिल हैं:
- प्रारंभिक लिखित परीक्षा (Preliminary Exam)
- मुख्य लिखित परीक्षा (Main Exam)
- शारीरिक दक्षता परीक्षा (PET)
- दस्तावेज़ सत्यापन (Document Verification)
- साक्षात्कार (Interview/Personality Test)
ध्यान दे – भर्ती का पूरी प्रकिया को विस्तार पूर्वक पढ़ने के लिए अधिकारिक नोटिस को अवश्य पढ़ें।
प्रारंभिक परीक्षा पैटर्न (Prelims) – Bihar Police Enforcement Sub Inspector Prelims Exam Pattern 2025
तत्व | विवरण |
---|---|
प्रश्नों की संख्या | 100 |
कुल अंक | 200 |
विषय | सामान्य ज्ञान और समसामयिक घटनाएँ |
अवधि | 2 घंटे |
न्यूनतम उत्तीर्णांक | 30% |
नेगेटिव मार्किंग | 0.2 अंक/गलत उत्तर |
ध्यान दे – केवल प्रारंभिक परीक्षा में सफल उम्मीदवारों को मुख्य परीक्षा के लिए बुलाया जाएगा।
मुख्य परीक्षा पैटर्न (Mains) – Bihar Police Inforcement SI Mains Exam Pattern 2025
दोस्तों, मुख्य परीक्षा दो भागों में होगी:
Paper 1 – सामान्य हिंदी
प्रश्न | अंक | अवधि |
---|---|---|
100 | 200 | 2 घंटे |
न्यूनतम उत्तीर्णांक | 30% (मेरिट में शामिल नहीं होगा) |
Paper 2 – सामान्य अध्ययन, विज्ञान, नागरिक शास्त्र आदि
प्रश्न | अंक | अवधि |
---|---|---|
100 | 200 | 2 घंटे |
विषय | सामान्य अध्ययन, सामान्य विज्ञान, नागरिक शास्त्र, भारतीय इतिहास, भूगोल, गणित, मानसिक क्षमता | |
नेगेटिव मार्किंग | 0.2 अंक/गलत उत्तर |
शारीरिक दक्षता परीक्षा (PET)
पुरुष उम्मीदवार
- दौड़: 1.6 KM – अधिकतम समय 6 मिनट
- ऊँचाई: न्यूनतम 165 सेमी
- छाती: बिना फुलाए 79 सेमी, फुलाकर 84 सेमी
महिला उम्मीदवार
- दौड़: 1 KM – अधिकतम समय 6 मिनट
- ऊँचाई: न्यूनतम 150 सेमी
- छाती: लागू नहीं
ये भी देखें – BSSC Laboratory Assistant Syllabus 2025 – बिहार प्रयोगशाला सहायक असिस्टेंट पाठ्यक्रम जारी हुआ, यहां से देखें Full Syllabus.
Bihar Police ESI Syllabus 2025 (विषयवार)
🔹 Prelims सिलेबस
- भारत का इतिहास
- भारतीय संविधान
- बिहार का सामान्य ज्ञान
- समसामयिक घटनाएं (राष्ट्रीय और अंतरराष्ट्रीय)
- सामान्य विज्ञान
- तार्किक एवं विश्लेषणात्मक क्षमता
🔹 Mains – Paper 2 सिलेबस
- सामान्य अध्ययन: करेंट अफेयर्स, नीतियां, योजनाएं
- सामान्य विज्ञान: भौतिकी, रसायन, जीवविज्ञान के बेसिक सिद्धांत
- नागरिक शास्त्र: भारतीय संविधान, लोकतंत्र, विधायिका
- इतिहास और भूगोल: भारतीय इतिहास, बिहार का इतिहास, प्राकृतिक संसाधन
- गणित: औसत, प्रतिशत, अनुपात, क्षेत्रमिति
- मानसिक क्षमता: पजल्स, कोडिंग-डिकोडिंग, दिशा ज्ञान
Some Important Links
कार्य | लिंक |
---|---|
आधिकारिक वेबसाइट | bpssc.bihar.gov.in |
Official Notification PDF | Download PDF |
ऑनलाइन आवेदन लिंक | Apply Online (Link Active) |
Join Us | WhatsApp Channel |
निष्कर्ष (Conclusion) –
अगर आप बिहार पुलिस में Enforcement SI बनना चाहते हैं, तो यह सुनहरा मौका है। ऊपर दिए गए सिलेबस व परीक्षा पैटर्न के अनुसार अभी से तैयारी शुरू कर दें और BPSSC की आधिकारिक वेबसाइट से आवेदन समय पर करें।
FAQ – Bihar ESI Exam 2025
Bihar Police ESI Syllabus 2025 में कुल कितने विषय होते हैं?
उत्तर: प्रारंभिक परीक्षा में सामान्य ज्ञान और समसामयिक घटनाएँ, जबकि मुख्य परीक्षा में 6 विषय होते हैं।
क्या Bihar ESI Exam में नेगेटिव मार्किंग है?
उत्तर: हाँ, प्रत्येक गलत उत्तर पर 0.2 अंक की कटौती होगी।
शारीरिक परीक्षा में क्या-क्या होता है?
उत्तर: दौड़, ऊँचाई, और पुरुषों के लिए छाती माप; महिलाओं के लिए सिर्फ दौड़ और ऊँचाई।
BPSSC Enforcement SI का Selection कैसे होगा?
उत्तर: Prelims + Mains + PET + Interview + Document Verification के आधार पर।
🔻हमारे सोशल मीडिया अकाउंट से जुड़े🔻 |
|
WhatsApp Gr. | Telegram Gr. |
Facebook Page | Instagram Page |
Download App | YouTube Channel |