Bihar Board Inter 1st Merit List 2025 – नमस्कार दोस्तों, बिहार विद्यालय परीक्षा समिति (BSEB) द्वारा इंटरमीडिएट यानी कक्षा 11वीं में नामांकन के लिए OFSS पोर्टल के माध्यम से आवेदन प्रक्रिया 24 अप्रैल 2025 से शुरू की गई थी। छात्रों को 30 मई 2025 तक का समय दिया गया था ताकि वे अपनी पसंद के स्कूलों या कॉलेजों में एडमिशन के लिए ऑनलाइन आवेदन कर सकें। यह OFSS Bihar (Online Facilitation System for Students) के तहत किया गया, जो छात्रों को बिना स्कूल या कॉलेज गए ही सीट के लिए आवेदन करने की सुविधा देता है।
आवेदन के लिए छात्रों को न्यूनतम 10वीं पास होना आवश्यक था, और BSEB के अलावा ICSE, CBSE या किसी भी मान्यता प्राप्त बोर्ड के छात्र इसके लिए योग्य थे। इस बार लाखों छात्रों ने आवेदन किया है, और अब सभी को पहली मेरिट लिस्ट का इंतजार है। अगर आपने भी आवेदन किया है, तो यह जानकारी आपके लिए बहुत अहम है।
Bihar Board Inter 1st Merit List 2025 – OverAll
Event | Details |
---|---|
Admission Authority | Bihar School Examination Board (BSEB) |
Admission Portal | OFSS Bihar (Online Facilitation System for Students) |
Admission for | Class 11th (Intermediate) |
Session | 2025-27 |
Application Start Date | 24 April 2025 |
Application Last Date | 30 May 2025 |
1st Merit List Release Date | 04 June 2025 |
Admission Mode | Online (Through OFSS Portal) |
Eligibility | Passed 10th from BSEB/CBSE/ICSE/Other Recognized Boards |
Number of Merit Lists | At least 3 (1st, 2nd, and 3rd) |
Admission After Selection | Through Intimation Letter and Document Verification |
Spot Admission | Will be conducted after all merit lists (if seats remain) |
Official Website | https://www.ofssbihar.net/ |
Bihar Board Inter 1st Merit List 2025 कब आएगी?
दोस्तों, बिहार विद्यालय परीक्षा समिति, ने आज दिनांक 03 जून 2025 को नोटिफिकेशन जारी करके बताया है, कक्षा 11वीं नामांकन की पहली मेरिट लिस्ट 04 जून 2025 को सुबह 11 बजे जारी किया जाएगा। यह लिस्ट छात्रों के 10वीं कक्षा में प्राप्त अंकों और उनके द्वारा चुने गए स्कूलों/कॉलेजों की प्राथमिकता के आधार पर तैयार की जाती है।
मेरिट लिस्ट जारी होते ही छात्र OFSS Bihar की आधिकारिक वेबसाइट www.ofssbihar.net पर जाकर अपने नाम की जांच कर सकते हैं। इस लिस्ट में चयनित छात्रों को अगले चरण में संबंधित स्कूल या कॉलेज में जाकर काउंसलिंग और डॉक्यूमेंट वेरिफिकेशन करवाना होता है।
जिन छात्रों का नाम पहली मेरिट लिस्ट में नहीं आता, उन्हें चिंता करने की आवश्यकता नहीं है, क्योंकि बोर्ड द्वारा दूसरी और तीसरी मेरिट लिस्ट भी बाद में जारी की जाएगी। यह पूरी प्रक्रिया पारदर्शी और मेरिट आधारित होती है।
मेरिट लिस्ट में चयनित छात्रों को क्या करना होगा?
यदि आपका नाम पहली मेरिट लिस्ट में आ जाता है, तो आपको संबंधित स्कूल या कॉलेज में फिजिकली जाकर एडमिशन प्रक्रिया पूरी करनी होगी। इसके लिए OFSS Bihar पोर्टल से Intimation Letter डाउनलोड करना जरूरी है, जिसमें बताया गया होगा कि आपको किस संस्थान में प्रवेश मिला है। इसके बाद, आप दिए गए समय-सीमा के अंदर डॉक्यूमेंट वेरिफिकेशन, फीस भुगतान और अन्य औपचारिकताएं पूरी करके दाखिला ले सकते हैं।
ध्यान दें, कि यदि कोई छात्र दिए गए समय में एडमिशन नहीं लेता है, तो उसकी सीट किसी अन्य योग्य छात्र को दी जा सकती है। इसलिए मेरिट लिस्ट आते ही तुरंत एक्टिव होना जरूरी है। एडमिशन के समय छात्रों को 10वीं का मार्कशीट, पासपोर्ट साइज फोटो, स्कूल छोड़ने का प्रमाण पत्र (SLC/TC), आधार कार्ड, कास्ट सर्टिफिकेट (यदि लागू हो) और निवास प्रमाण पत्र जैसे जरूरी दस्तावेज ले जाने होंगे।
OFSS 11th Merit List 2025 कैसे चेक करें?
- पहली मेरिट लिस्ट को चेक करने के लिए छात्रों को OFSS Bihar की आधिकारिक वेबसाइट www.ofssbihar.net पर जाना होगा।
- वहां होमपेज पर ‘Student Login’ सेक्शन में जाकर अपना मोबाइल नंबर/ईमेल आईडी, पासवर्ड और Captcha डालकर लॉगिन करें।
- लॉगिन करने के बाद डैशबोर्ड में आपको ‘Download Intimation Letter’ का विकल्प दिखेगा, जिसे क्लिक करके आप पीडीएफ में अपनी मेरिट लिस्ट और कॉलेज का विवरण देख सकते हैं।
इसके अलावा, SMS के माध्यम से भी छात्रों को जानकारी भेजी जाएगी, जिसमें बताया जाएगा कि उनका चयन किस संस्थान में हुआ है। यदि किसी कारणवश वेबसाइट पर लोड ज्यादा हो, तो कुछ समय बाद दोबारा प्रयास करें। मेरिट लिस्ट देखने के लिए आवेदन करते समय उपयोग किया गया मोबाइल नंबर और रजिस्ट्रेशन नंबर होना आवश्यक है। इसे संभालकर रखें।
OFSS Bihar 11th Admission 2025 से जुड़े जरूरी दस्तावेज
कक्षा 11वीं में प्रवेश के समय छात्रों को निम्नलिखित दस्तावेज साथ लेकर जाना अनिवार्य होगा –
- 10वीं का मूल मार्कशीट और प्रमाण पत्र
- स्कूल छोड़ने का प्रमाण पत्र (SLC/TC)
- पासपोर्ट साइज फोटो (हाल की)
- आधार कार्ड
- E-mail I’d
- निवास प्रमाण पत्र
- जाति प्रमाण पत्र (यदि लागू हो)
- OFSS Bihar से डाउनलोड किया गया Intimation Letter
इन सभी दस्तावेजों की एक-एक फोटो कॉपी भी साथ ले जानी चाहिए। इसके अलावा संबंधित स्कूल या कॉलेज में प्रवेश शुल्क अलग-अलग हो सकता है, जिसकी जानकारी आपको एडमिशन के समय दी जाएगी।
OFSS Bihar Admission 2025: संपर्क और सहायता
यदि आपको मेरिट लिस्ट, एडमिशन या अन्य किसी प्रकार की तकनीकी समस्या आती है, तो आप OFSS Bihar हेल्पलाइन से संपर्क कर सकते हैं। OFSS पोर्टल पर “Contact Us” सेक्शन में हेल्पलाइन नंबर और ईमेल आईडी दी गई है, जिनके माध्यम से छात्र अपनी समस्याओं का समाधान पा सकते हैं।
इसके अलावा, आप अपने नजदीकी स्कूल या कॉलेज से भी मार्गदर्शन प्राप्त कर सकते हैं। छात्रों को सलाह दी जाती है कि वे किसी भी भ्रामक जानकारी पर भरोसा न करें और केवल आधिकारिक वेबसाइट www.ofssbihar.net पर ही जानकारी देखें। गलत वेबसाइट या लिंक से सावधान रहें, क्योंकि इससे आपके डेटा की गोपनीयता को खतरा हो सकता है।
Some Important Link –
Download 1st Merit List Link (Link Active) | official Website |
Join Us | WhatsApp Channel |
सारांश – Bihar Board Inter 1st Merit List 2025
Bihar Board 11th 1st Merit List 2025 छात्रों के लिए एक महत्वपूर्ण पड़ाव है। यदि आपने 11वीं कक्षा में नामांकन के लिए आवेदन किया है, तो आपको जून के पहले सप्ताह तक इंतजार करना होगा। एक बार मेरिट लिस्ट जारी हो जाए, तो समय रहते संबंधित स्कूल या कॉलेज में जाकर एडमिशन की प्रक्रिया को पूरा करें।
अगर पहली लिस्ट में नाम न आए, तो अगली सूचियों का इंतजार करें और अपडेट के लिए OFSS Bihar की वेबसाइट पर नजर बनाए रखें। विशेष जानकारी के लिए आप हमारे साथ जुड़े रहें। शुक्रियां
FAQ – Bihar Board Inter 1st Merit List 2025
1. Bihar Board 11th 1st Merit List 2025 Date?
04 June 2025
Ofss 11th Admission 1st Merit 2025 किस वेबसाइट पर जारी होगा?
बिहार बोर्ड 11वीं नामांकन की पहली मेरिट लिस्ट www.ofssbihar.net पर आएगा।
🔻हमारे सोशल मीडिया अकाउंट से जुड़े🔻 |
|
WhatsApp Gr. | Telegram Gr. |
Facebook Page | Instagram Page |
Download App | YouTube Channel |
Hii sir
Hii
Hu boliye
Sir mujhe first merit list bataye please
8920713254 Pe msg kijiye check ho jayega !