RRB NTPC Graduate Level Exam Date 2025: नमस्कार दोस्तों, रेलवे भर्ती बोर्ड (RRB) ने NTPC ग्रेजुएट लेवल परीक्षा 2025 की तारीखों का आधिकारिक ऐलान कर दिया है। जिन उम्मीदवारों ने इस भर्ती परीक्षा के लिए आवेदन किया था, उनके लिए यह एक अहम अपडेट है। RRB की ओर से जारी नोटिफिकेशन के अनुसार, RRB NTPC Graduate Level Exam 2025 का आयोजन 05 जून 2025 से 23 जून 2025 तक किया जाएगा।
इस लेख में हम आपको परीक्षा से जुड़ी सभी जरूरी जानकारियां देंगे जैसे – परीक्षा तिथि, आवेदन की तारीखें, एडमिट कार्ड जारी होने की तिथि, परीक्षा पैटर्न और अन्य जरूरी निर्देश। इसलिए विद्यार्थियों से अनुरोध हैं, लेख को ध्यानपूर्वक शुरू से अंत तक पढ़े……
RRB NTPC Graduate Level Exam Date 2025 – परीक्षा का संक्षिप्त विवरण
श्रेणी | विवरण |
---|---|
भर्ती बोर्ड | रेलवे भर्ती बोर्ड (RRB) |
पद का नाम | एनटीपीसी (Non-Technical Popular Categories) |
पद स्तर | ग्रेजुएट लेवल |
कुल पदों की संख्या | 8113 |
विज्ञापन संख्या | CEN/05/2024 |
परीक्षा तिथि | 05 जून – 23 जून 2025 |
परीक्षा तिथि जारी होने की तिथि | 13 मई 2025 |
आधिकारिक वेबसाइट | www.rrbcdg.gov.in |
ये भी देखें –
- SSC MTS Syllabus and Exam Pattern 2025: Download PDF for Paper 1 & 2!
- IDBI Junior Assistant Manager Syllabus 2025: Check Detailed Syllabus and Exam Pattern @www.idbibank.in
- BSSC Laboratory Assistant Syllabus 2025 – बिहार प्रयोगशाला सहायक असिस्टेंट पाठ्यक्रम जारी हुआ, यहां से देखें Full Syllabus.
RRB NTPC Graduation Level Exam Date 2025 – परीक्षा का आयोजन – 15 दिनों तक देशभर में
आरआरबी द्वारा जारी नोटिफिकेशन के अनुसार, NTPC ग्रेजुएट लेवल परीक्षा 2025 का आयोजन 5 जून से शुरू होकर 23 जून 2025 तक किया जाएगा, यानी परीक्षा कुल 15 दिनों तक देशभर के विभिन्न केंद्रों पर आयोजित होगी।
यह कंप्यूटर आधारित परीक्षा (CBT) होगी और इसे चरणों में आयोजित किया जाएगा। जिन उम्मीदवारों ने RRB NTPC CEN/05/2024 के तहत आवेदन किया था, वे अब परीक्षा की तैयारी में जुट जाएं।
RRB NTPC Graduate Level 2024 – भर्ती का उद्देश्य
NTPC (Non-Technical Popular Categories) के अंतर्गत रेलवे विभाग में कई प्रकार की गैर-तकनीकी पदों पर भर्तियां की जाती हैं, जैसे:
- ट्रैफिक असिस्टेंट
- गुड्स गार्ड
- कमर्शियल अप्रेंटिस
- जूनियर अकाउंट असिस्टेंट
- सीनियर टाइम कीपर
- स्टेशन मास्टर
- आदि।
महत्वपूर्ण तिथियां – RRB NTPC Graduate Level 2024-25
ईवेंट | तिथि |
---|---|
ऑनलाइन आवेदन शुरू | 14 सितंबर 2024 |
आवेदन की अंतिम तिथि | 20 अक्टूबर 2024 |
परीक्षा शुल्क भुगतान की अंतिम तिथि | 22 अक्टूबर 2024 |
करेक्शन विंडो | 23 से 30 अक्टूबर 2024 |
परीक्षा तिथि | 05 जून – 23 जून 2025 |
एग्जाम सिटी की जानकारी | परीक्षा से 10 दिन पहले |
एडमिट कार्ड जारी होने की तिथि | परीक्षा से 4 दिन पहले |
How To Download RRB NTPC Graduation Level Admit Card 2025 – एडमिट कार्ड कैसे डाउनलोड करें?
- RRB की आधिकारिक वेबसाइट www.rrbcdg.gov.in पर जाएं।
- “NTPC Graduate Level Admit Card 2025” लिंक पर क्लिक करें।
- अपना रजिस्ट्रेशन नंबर और डेट ऑफ बर्थ दर्ज करें।
अंत में, एडमिट कार्ड स्क्रीन पर दिखेगा, इसे डाउनलोड करें और कलर प्रिंट आउट निकल लें।
महत्वपूर्ण निर्देश (Instructions)
- परीक्षा केंद्र पर समय से 1 घंटे पहले पहुंचें।
- अपने साथ एडमिट कार्ड, एक वैध पहचान पत्र (Aadhar, PAN आदि) अवश्य लेकर जाएं।
- परीक्षा के दौरान अनुचित साधनों का प्रयोग न करें, अन्यथा परीक्षा से वंचित किया जा सकता है।
परीक्षा से पहले की तैयारी – क्या करें?
- एडमिट कार्ड डाउनलोड करें – परीक्षा से 4 दिन पहले RRB की वेबसाइट पर जाकर अपना एडमिट कार्ड डाउनलोड करें।
- परीक्षा सिटी की जानकारी जांचें – एग्जाम से 10 दिन पहले यह जानकारी मिल जाएगी कि आपका परीक्षा केंद्र किस शहर में है।
- पिछले वर्षों के पेपर हल करें – परीक्षा पैटर्न को समझने और आत्मविश्वास बढ़ाने के लिए पुराने प्रश्न पत्रों का अभ्यास करें।
- नियमित अध्ययन करें – जनरल अवेयरनेस, गणित, रीजनिंग और करंट अफेयर्स पर ध्यान दें।
निष्कर्ष (Conclusion) – RRB NTPC Graduate Level Exam Date 2025
RRB NTPC Graduate Level Exam 2025 की तिथि अब घोषित हो चुकी है और यह परीक्षा 5 जून से 23 जून 2025 तक चलेगी। ऐसे में सभी अभ्यर्थियों को चाहिए कि वे अपनी तैयारी को अंतिम रूप दें और RRB की वेबसाइट पर अपडेट्स पर नजर बनाए रखें।
अगर आप भी रेलवे में नौकरी पाने का सपना देख रहे हैं, तो यह आपके लिए सुनहरा मौका है। तैयारी में कोई कसर न छोड़ें और समय रहते सभी जरूरी दस्तावेज तैयार रखें।
Quick Link –
🔻हमारे सोशल मीडिया अकाउंट से जुड़े🔻 |
|
WhatsApp Gr. | Telegram Gr. |
Facebook Page | Instagram Page |
Download App | YouTube Channel |